Breaking News
Home / Uncategorized / अंत्योदय भवन व सरल केन्द्र आम नागरिकों के लिए हो रहे है वरदान साबित, लम्बी-लम्बी लाईनों व दलालों से मिला छुटकारा: लाभार्थी नरेन्द्र सिंह व अरूण

अंत्योदय भवन व सरल केन्द्र आम नागरिकों के लिए हो रहे है वरदान साबित, लम्बी-लम्बी लाईनों व दलालों से मिला छुटकारा: लाभार्थी नरेन्द्र सिंह व अरूण

करनाल 31 जनवरी, हरियाणा सरकार की ओर से व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में उठाए गए कारगर कदमों के तहत अंत्योदय भवन व सरल केन्द्र आम नागरिको के लिए  वरदान साबित हो रहे हैं,क्योंकि नागरिकों को एक ही छत के नीचे 37 विभागों की करीब 625 योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सरल केन्द्र में आए घरौंडा निवासी नरेन्द्र सिंह से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि वह अपने व्हीकल की एनओसी लेने के लिए आए हैं। यहां कि व्यवस्था में अब मूल-चूल परिवर्तन नजर आ रहा है। जबकि पहले लम्बी-लम्बी लाइनों में खडा होना पडता था और मजबूरन दलालों के शिकंजे में आना पडता था। सरकार द्वारा जो व्यवस्था परिवर्तन किए हैं वे अब स्पष्टï दिखाई दे रहे हैं। टोकन सिस्टम के माध्यम से मात्र 30 मिनट में नम्बर आ जाता है। नागरिकों के बैठने के लिए प्रतिक्षालय कक्ष बनाए गए हैं। इस व्यवस्था से जहां नागरिकों को दलालो से छुटकारा मिला वहीं उनके धन व समय की भी बचत हुई है। केवल 15 दिन के अन्दर मेरे व्हीकल की एनओसी घर पहुंच जाएगी। जोकि सरकार का एक सराहनीय कदम है।
इसी प्रकार इंद्री खंड के गांव बदरपुर निवासी नवविवाहित जोड़ा अरूण व उनकी पत्नी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सरल केन्द्र आए हुए थे तो उनका कहना था कि सरकार की यह व्यवस्था बहुत ही अच्छी है अब लोगों को सभी सुविधाऐं एक ही छत के नीचे मिल रही हैं। जोकि सरकार का एक सराहनीय कदम है।
 उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया का कहना है कि अंत्योदय भवन व सरल केन्द्रों में  नागरिक एक सरल प्रक्रिया को अपनाकर सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इनमें प्रक्रिया को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए और जनता की सुविधा अनुसार निरंतर कार्य किया जा रहा है। अब इस सुविधाओं का असल लाभ उठाने के लिए आम जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। जिला स्तर पर लघु सचिवालय परिसर में ही सरल केन्द्र व पंचायत भवन परिसर में अंत्योदय  केन्द्र का निर्माण किया गया है। लघु सचिवालय में ही उपमंडल स्तर का सरल केन्द्र व तहसील स्तर का सरल केन्द्र बनाया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि इन सभी केंद्रों में बोर्ड लगाए गए हैं जिनमें नागरिक पढ़ सकता है कि वहां किस विभाग की कौन सी सेवा और योजना मिल सकती है। उन केंद्रों पर मिलने वाली सेवाओं की फीस भी साथ ही लिखी है। केंद्रों में जाते ही एक हेल्प डेस्क यानि सहायता केंद्र बनाया गया है जिससे नागरिक जान सकते हैं कि किसी सेवा को पाने के लिए कौन से दस्तावेज लगाने होंगे। आप केवल उन दस्तावेजों के साथ केंद्र में जाएं तो आपको टोकन काउंटर पर अपने दस्तावेज दिखाकर एक नि:शुल्क टोकन लेना होगा जिसका उद्देश्य नंबर से सेवा देना है। इस टोकन सिस्टम से जहाँ समय की बचत होती है। वहीं सिस्टम से चलने के कारण भीड़ भाड़ नहीं होती और एक सहज माहौल में काम हो पाता है,वहां पर एक स्क्रीन पर टोकन चलते रहेंगे। जैसे ही आपका टोकन आये आप उस पर दर्शाये काउंटर पर जाकर अपना काम करवा सकते हैं। इसी सिस्टम को हम सिंगल विंडो कहते हैं। इस खिडक़ी पर दो स्क्रीन लगायी गयी हैं जिनमें आपकी तरफ वाली स्क्रीन पर आप अपनी जानकारी भरते हुए देख सकते हैं। यदि ऑपरेटर से कोई गलती हो जाये तो उसे ठीक भी करवा सकते हैं। काम होने के बाद एक रसीद मिलती है जिसमें लिखी राशि को फीस के तौर पर जमा करवाएं। इसके बाद आप आराम से घर जा सकते हैं। वहीं ऑपरेटर आपको समझा देंगे कि घर बैठे आप अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस ऑनलाइन कैसे जान सकते हैं। यह जानकारी आपकी रसीद पर भी लिखी होगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *