कुरुक्षेत्र 31 जनवरी कुरुक्षेत्र की हवा मे पता नही ऐसी क्या ताकत है कि यहां प्रवेश करते ही दिल को ऐसा चैन मिला कि मन बिल्कुल शांत व धार्मिक हो गया, यहां से वापिस जाने का मन ही नही करता। अध्यात्म के ऐसे केंद्र को मैं दिल से सैल्यूट करती हूँ। यह कहना था अमेरिका की शिक्षिका व टूर ऑपरेटर रेबिका पोलाडऱ् का। वे कुरुक्षेत्र निवासी अनुराग अत्री व अर्चना अत्री के अनुरोध पर कुरुक्षेत्र भ्रमण के लिए पहुंची। गुरुवार को रेबिका पोलार्ड केडीबी कार्यालय पहुंची। यहां पहुंचने पर पिहोवा के उपमंडल अधिकारी निर्मल नागर ने उनका स्वागत किया व कुरुक्षेत्र के इतिहास पर आधारित पुस्तक भेंट की। एसडीएम ने रेबिका को ब्रह्मसरोवर के इतिहास व कुरुक्षेत्र के इतिहास के बारे मे विस्तार से बताया। वहीं 7 से 10 फरवरी तक पिहोवा में आयोजित होने वाले सरस्वती महोत्सव में आमंत्रित किया। निर्मल नागर ने अनुराग अत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि विदेशी लोगों को कुरुक्षेत्र से जोडने में अनुराग अत्री अहम रोल अदा कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खूब प्रयासरत हैं, जिसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं। रेबिका पोलार्ड ने केडीबी में गीता के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। 29 जनवरी को कुरुक्षेत्र पहुंची रेबिका पोलार्ड को अनुराग अत्री ने ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, अभिमन्युपुर, ज्योतिसर व अन्य कई स्थानों का भ्रमण करवाया। अनुराग ने बताया कि रेबिका मुख्यत: योग व मैडिटेशन को जानने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंची हैं।
…वॉव वंडरफूल सरोवर
गुरुवार को जैसे ही रेबिका पोलार्ड़ ब्रह्मसरोवर पर पहुंची तो वॉव वंडरफूल सरोवर कहने से न रह सकी। विशाल ब्रह्मसरोवर को देखकर रेबिका पोबार्ड ने ब्रह्मसरोवर के बारे हर बात को गहराई से समझा। उन्होने आरती स्थल व श्री कृष्ण अर्जुन रथ की भी खूब सराहना की। ब्रह्मसरोवर की पवित्रता को जानकर ब्रह्मसरोवर का पानी हाथों व मुंह पर लगाया।
प्रत्येक वर्ष अमेरिका से लेकर आती हैं 100 पर्यटक
अनुराग अत्री ने बताया कि रेबिका पोलार्ड प्रत्येक वर्ष अमेरिका से तकरीबन 100 पर्यटकों को भारत में भ्रमण के लिए लेकर आती हैं। लेकिन अब तक वे जयपुर या बनारस में ही पर्यटकों को लेकर जाती रही हैं। वे अमेरिकन पर्यटकों को कुरुक्षेत्र में लेकर आएं इसके लिए उन्होने रेबिका पोलार्ड़ को कुरुक्षेत्र भ्रमण के लिए बुलाया है। वहीं पोलाडऱ् ने भी कुरुक्षेत्र की सुंदरता को देखकर हर वर्ष पर्यटकों को कुरुक्षेत्र भेजने का वायदा किया।
महाभारत कालीन वट वृक्ष को देख बोलीं रेबिका पोलार्ड़
ज्योतिसर में महाभारत कालीन वट वृक्ष के बारे में जब रेबिका पोलाडऱ् को बताया गया कि यह वृक्ष 5 हजार वर्ष से भी पुराना है तो रेबिका पोलार्ड़ ने उत्साहित होते हुए कहा कि भारत का इतिहास अपने में बहुत कुछ समेटे हुए है जबकि अमेरिका का इतिहास तो मात्र 250 वर्ष पुराना है।
2 फरवरी को साऊथ अफ्रिका के अध्यात्मिक गुरु जो. जेम्स पहुंचेंगें कुरुक्षेत्र
अनुराग अत्री ने बताया कि 2 फरवरी को साऊथ अफ्रिका के अध्यात्मिक गुरु जो. जेम्स भी कुरुक्षेत्र में पहुंच रहे हैं। वे यहां पर योगा व अध्यात्म के बारे जानेंगें।
Post Now India Post Now India