Breaking News
Home / Uncategorized / मेगा सक्षम रांउड में पांचों ब्लाकों को बनाया जाएगा सक्षम: फुलिया

मेगा सक्षम रांउड में पांचों ब्लाकों को बनाया जाएगा सक्षम: फुलिया

कुरुक्षेत्र 31 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि मेगा सक्षम राउंड में कुरुक्षेत्र के शाहबाद, लाडवा, बाबैन, थानेसर व पिहोवा ब्लाक को सक्षम बनाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों की तरफ से तीनों ब्लाकों के तीसरी, पांचवी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की तैयारी करवाई गई है।
वे वीरवार को देर सायं लघु सचिवालय एनआईसी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक राकेश गुप्ता ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अधिकारियों को 12 फरवरी 2019 को सक्षम के लिए होने वाली मेगा सक्षम राउंड परीक्षा में अधिक से अधिक खंडो को सक्षम बनाने का प्रयास करना है। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों से फीडबैक रिपोर्ट भी हासिल की है। उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र के 5 ब्लाकों में तीसरी, पांचवी व सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित व हिन्दी के विषय में पूरी तैयारी करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को मेगा सक्षम राउंड की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इतना ही नहीं जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने लाडवा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व डा. बृजमोहन ने खंड पिहोवा, डाईट प्रिंसीपल नमिता कौशिक ने थानेसर, डिप्टी डीईओ बलजीत सिंह ने खंड बाबैन, डिप्टी डीईओ रामदिया ने खंड शाहबाद पर पूरा फोकस रखा और सीएमजीजीए निकित अग्रवाल तमाम गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार मेगा सक्षम राउंड में कुरुक्षेत्र के 5 खंड सक्षम हो जाएंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, सीएमजीजीए निकित अग्रवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम भट्टी, डाईट प्रिंसीपल नमिता कौशिक आदि उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *