Breaking News
Home / Uncategorized / स्वच्छ शक्ति-2019 के लोगो की जैकेट में नजर आएंगी देशभर की महिलाएं: फुलिया

स्वच्छ शक्ति-2019 के लोगो की जैकेट में नजर आएंगी देशभर की महिलाएं: फुलिया

कुरुक्षेत्र 31 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड में स्वच्छ शक्ति 2019 कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में देश और प्रदेश से आने वाली 15 हजार महिलाओं और करीब 2 हजार अन्य मेहमानों को एक विशेष जैकेट दी जाएगी। इस जैकेट पर स्वच्छ शक्ति 2019 का लोगो अंकित होगा।
उन्होंने आज यहां बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन की तरफ से उच्चस्तरीय तैयारियां की जाएंगी। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 5 हजार और हरियाणा से 10 हजार महिलाओं तथा 2 हजार मेहमानों को स्लीवलैस जैकेट दी जाएंगी। इसके लिए 17 हजार जैकेटों का टेंडर लगा दिया गया है और इस टैंडर के लिए 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक आनलाईन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी महिलाओं और मेहमानों को विशेष जूट बैग किट के रुप में दिया जाएगा, इसलिए 17 हजार जूट बैग के लिए भी 2 फरवरी दोपहर 12 बजे तक आनलाईन टेंडर आमंत्रित किए है और इस टैंडर को 2 फरवरी दोपहर 1 बजे केडीबी कार्यालय में खोला जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को हरियाणवी संस्कृति से रुबरु करवाने के लिए हरियाणा पैवेलियन और हैरीटेज भी स्थापित किया जाएगा। इस पैवेलियन में हरियाणवी संस्कृति को देखने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा। इसके लिए भी प्रशासन ने 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक टेंडर आमंत्रित किए है, इन टैंडरों को भी 2 फरवरी को दोपहर 1 बजे केडीबी कार्यालय में खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल में विभिन्न प्रकार के प्रबंधों के लिए भी निजी एजेंसियों से 4 फरवरी 2019 को सायं 5 बजे तक आनलाईन आवेदन आमंत्रित किए है। सम्बन्धित एजेंसियां 5 फरवरी को टेंडर की हार्ड कापी भी जमा करवा सकती है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *