करनाल 31 जनवरी, सक्षम हरियाणा एजूकेशन प्रोजेक्ट के तहत आगामी 12 फरवरी को करनाल जिला के 4 खण्ड़ो इन्द्री, घरौण्ड़ा, निसिंग व असंध में आयोजित होने वाली थर्ड पार्टी असेसमेंट को लेकर शिक्षा विभाग, उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया के मार्गदर्शन में जोर-शोर से तैयारियों में जुटा है। गुरूवार को मुख्यमंत्री सुशासन प्रकोष्ठï के परियोजना निदेशक एवं उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने, प्रोजेक्ट से जुड़े सभी जिलो के उपायुक्तो के साथ विडियो कॉन्फ्रैंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की।
गौर हो कि सरकार के इस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 46 खण्ड़ो को सक्ष्म बनाने का कार्य विगत में शुरू किया गया था। इसके चलते करनाल जिला के नीलोखेड़ी व करनाल 2 खण्ड़ सक्षम घोषित किए जा चुके हैं, जबकि 4 खण्ड़ सक्षम होने की ओर अग्रसर हैं। ना केवल उपायुक्त अपितु जिला के सभी एसडीएम इन खण्ड़ो में हो रहे कार्य की मॉनिटरिंग के साथ-साथ साप्ताहिक व मासिक रिपोर्ट भी प्राप्त कर रहे हैं। दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक तथा सीएमजीजीए भी लगातार स्कूूलो का दौरा कर उनकी असेसमेंट लेने में लगे हैं। बतौर उपायुक्त तैयारियों के चलते निसिंग और असंध फरवरी में होने वाली थर्ड पार्टी असेसमेंट के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं, जबकि इन्द्री व घरौण्ड़ा जो पहले लॉ परफॉर्मिंग के रहते कुछ पीछे थे, अब उक्त दोनो ब्लॉको के साथ दोड़ में हैं। इन्द्री व घरौण्ड़ा के खण्ड़ शिक्षा अधिकारियों ने भी आज की वीसी में अपनी तैयारियों को लेकर पूर्ण विश्वास जताया और कहा कि उनके स्कूलो में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन लगातार विजिट कर रहे हैं, रोजाना मेंटर क्लासें ली जा रही हैं। स्कूलो में बच्चो की हाजिरी शत प्रतिशत हो, इसके लिए सम्बंधित ग्राम पंचायत और अध्यापको की पीटीएम भी जारी है।
करनाल जिला की समीक्षा के दौरान उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने सक्षम हरियाणा के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता को बताया कि इन्द्री व घरौण्ड़ा में मेंटर कक्षाओं की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई है। इसी प्रकार इन खण्ड़ो के लॉ परफॉर्मिंग स्कूलो की पहचान करके वहां के अध्यापको की वर्कशॉप कर रहे हैं। परिणामस्वरूप लॉ परफोर्मेंस असेसमेंट जो पिछले दिनो 27 थी, अब 17 पर आ गई है। तैयारियों के दम पर इसे जीरो पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
वीसी में डॉ. राकेश गुप्ता ने करनाल में अच्छी तैयारियों के लिए उपायुक्त की सराहना की। उन्होने दूसरे जिलो के उपायुक्तो के साथ समीक्षा के दौरान अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को शबाशी दी और जो पीछे चल रहे हैं, उन्हे ओर ज्यादा मेहनत करने की नसीहत दी। उन्होने साफ-साफ कहा कि प्रदेश के जो खण्ड सक्षम एजूकेशन प्रोजेक्ट के लिए चुने गए हैं, उन्हे हर हाल में सक्षम बनाना ही है। इसके लिए सफलता हासिल करना ही लक्ष्य है, तथा इसमें पीछे रहने की कोई गुंजाईश ही नही है।
Post Now India Post Now India