Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से जताया मोदी सरकार का आभार

हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से जताया मोदी सरकार का आभार

कुरुक्षेत्र, 1 फरवरी (एस) : गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रेजीडेंट एवं हरियाणा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेजीडेंट उद्योगपति कुलवन्त सैनी ने मोदी सरकार द्वारा पेश अंतरिम बजट को आजादी के 72 वर्षो का सर्वश्रेष्ठ बजट बताते हुए मोदी सरकार का आभार जताया है। कुलवन्त सैनी ने कहा कि 5 लाख तक की राषि को टैक्स मुक्त करने से जहाँ नौकरीपेषा एवं मध्ययम वर्ग को लाभ मिलेगा वहीं छोटे किसानों को 6 हजार रूपये सालाना की आर्थिक सहायता उनके लिए मददगार साबित होगी। सबसे अहम बात यह है कि इस बजट में किसी भी प्रकार के नये टैक्स को शामिल नहीं किया गया है और न ही दरें बढ़ाई गई है जो सभी वर्गों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि बजट में मजदूर वर्ग के लिए 3 हजार रूपये पेंशन और महिलाओं को 40 हजार तक बैंक ऋण में टीडीएस में छूट का प्रावधान है जिससे इन वर्गो में खुषी का माहौल है।

 

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *