Breaking News
Home / Uncategorized / महिलाओं के लिए कुरुक्षेत्र में बनाया जाएगा शैल्टर होम

महिलाओं के लिए कुरुक्षेत्र में बनाया जाएगा शैल्टर होम

कुरुक्षेत्र 1 फरवरी महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नीना कपूर ने कहा कि भारत सरकार की स्वाधार स्कीम के तहत महिलाओं के लिए शैल्टर होम की स्थापना की जानी है, इस शैल्टर होम में बिना किसी सामाजिक और आर्थिक सहारे के कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली महिलाओं को रखा जाएगा।
उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस शैल्टर होम में महिलाओं को रहने का स्थान, भोजन, कपड़ा और उनके स्वास्थ्य की देखभाल की जाएगी। शिक्षा एवं जागरुकता के द्वारा महिलाओं के व्यक्तित्व विकास का कार्य किया जाएगा और आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। महिलाओं के पूनर्वास के लिए अन्य सेवाएं भी स्वाधार शैल्टर होम चलाने वाली संस्था द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी। पीओ ने कहा कि भवन निर्माण के लिए भूमि की व्यवस्था संस्था द्वारा करनी होगी और भवन निर्माण पर 60 प्रतिशत राशि सरकार व 40 प्रतिशत संस्था द्वारा कि जाएगी जो कि अधिकतम प्रति महिला निवास 25 हजार रुपए तक होगी।
उन्होंने कहा कि इस स्कीम में भवन किराए पर लेने की व्यवस्था है, जो प्रति सेंटर महिलाओं के लिए 50 हजार रुपए वार्षिक किराया लोक निर्माण विभाग द्वारा एसेस किया गया हो। इस स्कीम में अन्य खर्चो की प्रतिपूर्ति का भी प्रावधान है, अगर कोई स्वयं सेवी संस्था अपना शैल्टर होम चलाना चाहती है तो वह स्कीम की जानकारी खंड की बाल विकास परियोजना अधिकारी या जिले की कार्यक्रम अधिकारी से ले सकते है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा गठित किए जाने वाले नारी निकेतन को कोई संस्था व एनजीओ चलाने की इच्छुक है तो वह 7 दिन के अंदर पीओआईसीडीएस कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *