कुरुक्षेत्र 1 फरवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिïगत जिले के सभी महाविद्यालयों के प्रिंसीपलों की बैठक ली तथा कहा कि जो विद्यार्थी 1 जनवरी 2019 को 18 साल के हो गए है, उनके वोट बनाए जाए तथा उन्हें मतदान के प्रति जागरुक किया जाए।
उन्होंने कहा कि इसके लिए कालेजों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाए तथा शिक्षकों को यह निर्देश दिए जाए कि वह अपनी कक्षा में सभी विद्यार्थियों को यह जानकारी दे कि वो अपनी वोट जरुर बनवाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य सभी कालेजों को आगामी एक सप्ताह के अंदर पूरा करना होगा तथा उन्हें कार्य पूरा करने के बाद अपनी अंडर टेकिंग देनी पड़ेगी कि सम्बन्धित कालेज में 1 जनवरी 2019 को जो विद्यार्थी 18 साल का हो गया है, उसकी वोट बना दी गई है। सभी अध्यापकों को वोट बनाने से सम्बन्धित फार्म दिए गए है, यह फार्म सबको को भरकर देने है तथा इस फार्म के साथ आईडी के तौर पर 2 पहचान पत्र लगाने होंगे, इनमें से एक रिहायशी पहचान पत्र होगा तथा दूसरा जन्म तिथि की पहचान के लिए सम्बन्धित प्रमाण पत्र देना होगा। डीसी ने सभी को बताया कि रिहायशी पहचान पत्र के लिए राशन कार्ड की प्रति, पासपोर्ट की प्रति, बिजली के बिल की प्रति, टेलिफोन के बिल की प्रति यह बिल लैंडलाईन लाईन बीएसएनएल का होना चाहिए। इसके अलावा डीएल, बैंक की पासबुक, पैन कार्ड, गैस कनैक्शन तथा भारतीय डाक घर के द्वारा जारी दस्तावेजों में से कोई भी एक प्रति रिहायशी पहचान पत्र के तौर पर देनी होगी तथा जन्म तिथि की पहचान के तौर पर सम्बन्धित प्रार्थी को दसवीं का प्रमाण पत्र या फिर जन्म प्रमाण पत्र देना होगा।
डीसी ने बैठक में बताया कि फार्म नम्बर 6 नई वोट बनवाने के लिए होता है, अगर अपनी वोट कटवाकर दूसरी जगह बनवानी हो तो पहले प्रार्थी को फार्म नम्बर 7 भरना होगा फिर उसे फार्म नम्बर 6 भरना होगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई अपना स्थान विधानसभा के अंदर ही बदलता है तो उसे फार्म नम्बर 8ए भरना होगा तथा अपने पहचान में कुछ ठीक करवाना है तो उसे फार्म नम्बर 8 भरना होगा। उन्होंने बताया कि एनआरआई वोटर के लिए फार्म नम्बर 6ए भरना होगा। यह फार्म उनके लिए है जो बच्चे विदेश में काम करने के लिए गए हुए है। फैमिली टैगिंग हो सके इसके लिए फार्म के साथ फैमिली आईडी भी सम्बन्धित प्रार्थी से लगवाए। इस बार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जो दिव्यांग मतदाता है, मतदान केन्द्र तक लेकर आने व वापिस घर तक छोडऩे की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। अगर कालेज में जो आउट स्टैंडिंग विद्यार्थी है, उसकी भी जानकारी फार्म में भरकर चुनाव कार्यालय में दे।
डीसी ने कहा कि कालेजों में जो भी नोडल अधिकारी आप नियुक्त करेंगे, उनको चुनाव से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। कालेजों में जो एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थी है, उनकी भी सूचि तैयार करके चुनाव कार्यालय में दे। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव में वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा, इसके साथ-साथ अपने कालेजों में मतदान केन्द्रों से सम्बन्धित जानकारी लिखवाए, इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना हो। उन्होंने बताया कि कालेजों में चुनाव से सम्बन्धित स्वीप गतिविधियां भी करें तथा उसका रिकार्ड भी रखे। डीसी ने सभी को चुनाव की जानकारी लेने से सम्बन्धित टोल फ्री नम्बर 1950 की जानकारी भी विस्तार दे दी तथा कहा कि कोई भी इस नम्बर से चुनाव से सम्बन्धि जानकारी ले सकता है। डीसी ने सभी से सुझाव भी मांगे तथा बैठक में जिन कालेजों के प्रिंसीपल नहीं आए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम भट्टïी, चुनाव तहसीलदार संदीप सहित विभिन्न कालेजों के प्रिंसीपल उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India