Breaking News
Home / Uncategorized / जेसीआई लॉटस की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न

जेसीआई लॉटस की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न

कुरुक्षेत्र, 4 फरवरी  जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल (जेसीआई) द्वारा दो दिवसीय लोम ऑफिसर ट्रेनिंग सेमीनार का आयोजन पिपली रोड स्थित होटल सैफरॉन में किया गया। इस सैमीनार में जोन-10 के सभी चैप्टरों के करीब 81 सदस्यों ने भाग लिया। पायलट फैकल्टी केशव जैन और उनके टीम के सदस्यों रमेश सिंगला, जितेन्द्र चहल, जितेन्द्र मान, दिनेश गांधी ने सैमीनार में भाग ले रहे सभी सदस्यों को अपने-अपने शहरों में चल रही जेसीआई संस्थाओं को समाजहित कार्यों को बेहतर तरीके से करने के गुरमंत्र दिए। उन्होंने सभी सदस्यों को पै्रक्टिकल और थ्योरी के माध्यम से जेसीआई के नियमों और कानूनों से भी अवगत कराया। संस्था के सभी पदों की योग्यता, कार्य संचालन, नियुक्ति और जिम्मेदारियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर लॉटस के चेयरमैन सुमित गोयल, होस्ट चैप्टर के अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, जोन पे्रजीडैंट जितेन्द्र चहल के अलावा पूर्व जोन अध्यक्ष प्रशांत सिंगला ने भी भाग लिया। लॉटस कार्यक्रम के कन्विनर नवीन परुथी रहे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की-नोट स्पीकर पूर्व जोन अध्यक्ष आदित्य बंसल द्वारा की गई। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में सभी जोन-10 के अंतर्गत आने वाले शहरों के जेसीआई अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने बड़ी गहनता से संस्था के नियमों और कानूनों की जानकारी ली और अपने-अपने क्षेत्र में संस्था को बेहतर तरीके से चलाने हेतु जानकारियां भी हासिल की।

जेसीआई लॉटस : लॉटस की बैठक में भाग लेते विभिन्न शहरों से आए जेसीआई के पदाधिकारी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *