Breaking News
Home / Uncategorized / पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल का 12 फरवरी को कुरूक्षेत्र से करेंगे प्रधानमंत्री शिलान्यास, विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम – उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल का 12 फरवरी को कुरूक्षेत्र से करेंगे प्रधानमंत्री शिलान्यास, विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम – उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया

करनाल 4 फरवरी उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने कुरूक्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा करनाल के 2 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल व बाईपास का विस्तारीकरण शामिल हैं। इसके लिए स्थानीय स्तर पर विश्वविद्यालय परिसर में भी शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसका कुरूक्षेत्र से सीधा प्रसारण देख सकेंगे। इसके लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें जिम्मेवारी सौंपी।
उपायुक्त ने सोमवार को कैंप ऑफिस में प्रधानमंत्री द्वारा करनाल की 2 परियोजनाओं के शिलान्यास संबंधी अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने बताया  कि 12 फरवरी को प्रधानमंत्री कुरूक्षेत्र में स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम के माध्यम से करनाल की 2 परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे जिनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय कुटेल व बाईपास का विस्तारीकरण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होंगे जोकि कुरूक्षेत्र में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से देख सकेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण की देखरेख में स्थानीय नेताओं की जनसभा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स व बैनर लगाए जाएंगे व कार्यक्रम के दिन सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त निशांत यादव, घरौंडा के एसडीएम मो. इमरान रजा, अधीक्षक अभियंता पीडबल्यूडी विजेन्द्र जाखड़ व पीडबल्यूडी मैकेनिकल के अधीक्षक अभियंता सहित डीआईओ महीपाल सीकरी, एडीआईओ परविन्द्र सिंह व पीडबल्यूडी के कार्यकारी अभियंता व कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सीनियर एओ जितेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *