Breaking News
Home / Uncategorized / सरल केन्द्र में नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने में कुरुक्षेत्र हरियाणा में प्रथम रैंक पर

सरल केन्द्र में नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने में कुरुक्षेत्र हरियाणा में प्रथम रैंक पर

कुरुक्षेत्र 4 फरवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि अंतोदय सरल केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को सेवाओं और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा देने पर कुरुक्षेत्र जिले को हरियाणा प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। इस जिले में सरल ऑनलाईन पोर्टल पर विभिन्न नागरिक सेवाओं और योजनाओं के लिए 3 लाख 58 हजार 379 लोगों ने आवेदन किया और इनमें से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 3 लाख 51 हजार 815 आवेदनों का समय रहते समाधान किया गया। इस प्रकार पूरे प्रदेश में 9 अंक लेकर कुरुक्षेत्र ने पहला स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि फरवरी 2017 में अंतोदय सरल के माध्यम से हरियाणा में नागरिक सेवाओं को आसान, संयुक्त एवं उपयोग सुलभ रुप से प्रदान करने की परिवर्तन यात्रा को शुरु किया गया था और सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 115 केन्द्रों का उदघाटन किया। इस सरल केन्द्र से ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से समेकित रुप में नागरिक सेवाओं को प्रदान करने के शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि लोगों को नागरिकों से सम्बन्धित तमाम सेवाओं और योजनाओं को सुगमता से उपलब्ध करवाने तथा बिचौलियों व दलालों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने इस व्यवस्था को तैयार किया है। इन सरल केन्द्रों पर 37 विभागों की 425 सेवाओं और योजनाओं को सरल तरीके से उपलब्ध करवाया है।
उपायुक्त ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतोदय सरल केन्द्र पर 3 लाख 58 हजार 379 लोगों ने विभिन्न नागरिक सेवाओं और योजनाओं के लिए आवेदन किया। इसमें से 3 लाख 51 हजार 815 आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई की गई और लोगों को सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सरकार की योजनाओं का फायदा दिया गया। इस प्रकार नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध करवाने पर कुरुक्षेत्र को 9 अंक प्राप्त हुए है। हालांकि दूसरे नम्बर पर करनाल और तीसरे नम्बर पर यमुनानगर व रेवाड़ी जिला रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अंतोदय सरल केन्द्र उपमंडल व तहसील स्तर पर भी स्थापित किए है। इन केन्द्रों पर योजनाओं और नागरिक सेवाओं का लोग खुब फायदा उठा रहे है। यह सभी केन्द्र कार्य दिवसों पर सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कार्यरत है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *