कुरुक्षेत्र 4 फरवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो, हरपथ, सोशल मीडिया, अंतोदय सरल से सम्बन्धित कार्यो में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीसी सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब तक सीएम विंडो पर 6320 शिकायते प्राप्त हुई है, जिसमें से 6193 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 30 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। इससे पहले डीसी ने डीडीपीओ कार्यालय से सम्बन्धित 2, जिला परिषद से सम्बन्धित 1, डीआरओ कार्यालय से 1, वाटर सर्विसिज डीविजन से 1 शिकायत का शीघ्र अति शीघ्र समाधान करने के सख्त आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में जरा सी भी लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने हरपथ की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर परिषद, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी हरपथ पर लोगों द्वारा डाली गई शिकायतों का शीघ्र निपटारा करना सुनिश्चित करे और इन शिकायतों का समाधान करने के बाद साईट को भी अपडेट करने का काम करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सडक़ों से सम्बन्धित फोटो समय रहते अपलोड करे। इसके अलावा उन्होंने राजस्व विभाग के अधिक:ारियों को भी लम्बित मामलों का शीघ्र समाधान करने के आदेश दिए।
इसके अलावा उपायुक्त ने अधिकारियों को कहा कि आगामी 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र में स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिकरत करेेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से सम्बन्धित कार्यो में कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी, इसलिए किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा तथा सभी अधिकारी अपने मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि डी-प्लान से सम्बन्धित जो विकास कार्य होने है, उनकी सूचि तुरंत प्रभाव से एडीसी कार्यालय में दे। उन्होंने नगर परिषद के ईओ को कहा कि स्वच्छता के दृष्टिïगत शहर पूरी तरह से साफ नजर आना चाहिए तथा किसी प्रकार की कोई भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अंतोदय सरल केन्द्र में प्रदेश में कुरुक्षेत्र को प्रथम स्थान पर आने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि इसी लग्न के साथ कार्य करते रहे। इस अवसर पर एडीसी अनिश यादव, थानेसर के एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, सीटीएम संयम गर्ग सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India