शाहाबाद मारकंडा 8 फरवरी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन व भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता को जागरुक करने के लिए मतदाता प्रचार रथ गांव-गांव में पहुंच रहा है। इस प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को वोट बनवाने, चुनावों के बारे और टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे मेें जानकारी दे रहा है। आज खंड के गांव खरींडवा, यारी, यारा, बुहावा, बेरथली में मास्टर ट्रेनर कर्मबीर, जयकिशन, अशोक कुमार, रणबीर सिंह व विनोद कुमार ने ट्रेनिंग के दौरान जनता को जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता व उम्मीद्वारों के मन की किसी भी प्रकार की भा्रंति को दूर करने के लिए सरकार व भारत निर्वाचन आयोग ने ई.वी.एम. के साथ आधुनिक वी.वी.पैट यंत्र लगाया है। जब मतदाता अपना वोट डालेगा तो 7 सैंकड तक डाला हुआ मत नजर आएगा।
उन्होंने जनता को ई.वी.एम. के बारे व टोलफ्री नंबर 1950 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हाने कहा कि लोग 1950 नम्बर डायल करके अपने वोट से सम्बन्धित हर प्रकार की जानकारी हासिल कर सके। इतना ही नहीं जिन लोगों की आयु 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरा होने पर पात्र लोगों को वोट बनवाने, मृत्यु होने पर वोट कटवाने और गांव और शहर छोडऩे पर वोट ट्रांसफर करने सहित तमाम जानकारियां दी गई है। इस अवसर पर गांव यारा के सरपंच विनोद सैनी, रामकरण सैनी यारा, समाजसेवी नरेंद्र कुमार काहनगढ़, छपरा के सरपंच कर्मसिंह सैनी, जंधेडी के सरपंच जयदेव, जोगीमाजरा के सरपंच बलविंद्र ङ्क्षसह, सलेमपुर से समाजसेवी रामचंद्र डाडलू, पवन खरींडवा, सरपंच प्रेमचन्द बुहावा, बेरथली की सरपंच सुनीता देवी, समाजसेवी रोशन लाल ढंगाली, श्याम लाल शर्मा पंच यारा, बीरभान, ओमप्रकाश प्रजापत यारा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India