Breaking News
Home / Religious / दर्रा खेड़ा सेवा समिति द्वारा नगर खेड़ा पर महाआरती आयोजित

दर्रा खेड़ा सेवा समिति द्वारा नगर खेड़ा पर महाआरती आयोजित

कुरुक्षेत्र, 11 फरवरी : दर्रा खेड़ा थानेसर स्थित नगर खेड़ा पर जेठा रविवार के उपलक्ष्य में रविवार रात्रि भव्य महाआरती आयोजित क ीगई। कार्यक्रम में द्वारिकाधीश चेरीटेबल फांउडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंगला, चेयरपर्सन वंदना सिंगला और अन्नपूर्णा रसोई से अवनी गुप्ता ने बतौर मुख्य यजमान खेड़े की ज्योत प्रज्जवलित की। इस मौके पर महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। बड़ी संख्या में पंहुचे नगरवासियों ने खेड़े पर पूजा अर्चना करके भजनों का आन्नद लिया। जागो जी खेड़ा बाबा जागो, जोगिया ने चिराग जगाया…. भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। दर्रा खेड़ा सेवा समिति के प्रधान अमरपाल सैनी एवं सभी सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिंह प्रदान किया। मुख्यातिथि सिंगला ने कहा कि खेड़ा महाराज की जिस पर कृपा हो जाए उसे किसी भी वस्तु की कमी नहीं रहती। ये प्रत्येक आपदा से मनुष्य को बचाते है। इस मौके पर पंडित बलराज कौशिक, रवि शंकर कौशिक, लाल चंद शर्मा, यशपाल सैनी, विजय गर्ग, वीणा गर्ग, राजेश कुमार, सेवादार सुनील सैनी काकू, सौरभ सैनी, अश्वनी सैनी बन्टी, संजीव सैनी, गुरनाम, अशोक, राधे, तुषार सहगल, सुखविंद्र, महेंद्र सिंह, मोहन लाल, हरिओम, विनोद कुमार सैनी, विकास सैनी, शीशपाल, भगवान दास, महेंद्र पाल, मास्टर संसार, अनमोल, आर्यन, लव कुमार, सोनू, नीलम शर्मा, मंजीत कौर, जसिका, सृष्टि, विद्यया देवी, अंग्रेजो देवी, मोनिका सहगल, केला देवी, रीटा सैनी, सजल, रीति, लवीशा, सिमरन, गीता, सुमन, रीना, सुषमा और ध्रुव इत्यादि मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *