Breaking News
Home / Uncategorized / खेल विभाग का 24वां 3 दिवसीय राज्यतरीय युवा उत्सव 14 से मल्टी आर्ट में

खेल विभाग का 24वां 3 दिवसीय राज्यतरीय युवा उत्सव 14 से मल्टी आर्ट में

कुरुक्षेत्र 13 फरवरी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशबीर सिंह ने कहा कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की तरफ से 24वें हरियाणा राज्यस्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 14 से 16 फरवरी 2019 तक मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र की तरफ से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से कलाकार 29 विधाओं में अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मैक में इस कार्यक्रम के लिए 3 मंच स्थापित किए गए है। पहले मंच भरत मुनी रंगशाला में नाटय प्रतियोगिता, ओपन एयर थियेटर में मंच पर लोक गीत व लोक नृत्य तथा तीसरे मंच कांफ्रेंस हाल में सभी वाद्य यंत्र, शास्त्रीय नृत्य व सांस्कृतिक गायन की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ 14 फरवरी को सायं 5 बजे खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के निदेशक भूपेन्द्र सिंह करेंगे और 16 फरवरी को समापन समारोह सुबह 11 बजे होगा और इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि उपायुक्त डा. एसएस फुलिया होंगे तथा विशिष्ठï अतिथि के रुप में कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा के निदेशक महेश्वर शर्मा होंगे।
डीएसओ ने बताया कि इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 800 से ज्यादा कलाकार शिरकत करेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 10 हजार रुपए, द्वितीय को 7500 रुपए व तृतीय को 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इन सभी कलाकारों के ठहरने, खाने की व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जांएगे और इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार एसडीएम अश्विनी मलिक को राज्यस्तरीय युवा उत्सव का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *