कुरुक्षेत्र 15 फरवरी हरियाणा वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि अच्छे भारत का निर्माण करने और राष्टï्र की प्रगति के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। जब प्रत्येक व्यक्ति अपने वोट का प्रयोग करेगा तो निश्चित ही अच्छे प्रत्याशी चुने जाएंगे और अच्छे प्रत्याशी देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे।
एसीएस टीवीएसएन प्रसाद शुक्रवार को राजकीय सीनियर सैंकेडरी मॉडल स्कूल के सभागार में निर्वाचन विभाग की तरफ से आयोजित स्वीप कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले एसीएस टीवीएसएन प्रसाद, हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, आईकॉन एवं अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा ने जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से लगाई चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन किया और दीपशिखा प्रज्जवलित करके विधिवत रुप से स्वीप कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान एसीएस टीवीएसएन प्रसाद और सीईओ राजीव रंजन ने हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा तैयार की गई पीडब्लयूडी मोबाईल एप को लांच किया। इस कार्यक्रम में ही 17 नए मतदाताओं को पहचान पत्र भी वितरित किए गए।
एसीएस ने कहा कि 22 सालों में कुरुक्षेत्र में खासा बदलाव देखने को मिल रहा है, इस दौरान तकनीकी में बहुत परिवर्तन हुआ है, जिसके कारण समाज प्रगति की राह पर आगे बढ़ा है। इस दौरान अच्छी सरकारों ने विकास करने का काम किया। सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए बजट तैयार किया जाता है। अगर प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि कुरुक्षेत्र, हरियाणा और भारत सुरक्षित हो, बच्चों का भविष्य उज्जवल हो और अच्छा भारत बने, इन तमाम पहलुओं का केन्द्र बिंदू चुनाव ही है, चुनाव ही तमाम परिवर्तन ला सकता है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को चुनावों में अपने मत का प्रयोग करना होगा और इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से निरंतर जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को उनके वोट के अधिकार के प्रति जागरुक किया जा सके। उन्होंने कहा कि समाज का साधारण व्यक्ति भी चुनाव लड़े ऐसा समय निकट भविष्य में आने वाला है, यह सम्भव बनाने के लिए चुनावों में खर्चो पर लगाम लगाने के साथ-साथ चुनावों को निष्पक्ष सम्पन्न करवाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विकसित देशों में चुनावों को एक कैरियर लेकर देखा जा रहा है, जब अच्छे व्यक्ति एमएलए, एमपी बनेंगे तो देश का भविष्य भी उज्जवल होगा। इसके लिए सभी लोगों को चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी और एक-एक व्यक्ति को अपने वोट का प्रयोग करना होगा। हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन ने एक-एक वोट के महत्व को कई उदाहरण देकर युवाओं को वोट का महत्व बताते हुए कहा कि एक वोट से अच्छे प्रत्याशी को जिताया जा सकता है। इसलिए एक-एक मतदाता को जागरुक करने के लिए स्कूलों में मतदाता जागरुकता क्लब का गठन किया गया है। चुनाव निर्वाचन कार्यालय की तरफ से छात्रों को विशेष सुविधा दी गई है कि छात्र अपने शिक्षण संस्थान के एचओडी से सत्यापन करवाकर अपना वोट बनवा सकते है। इस देश में वोट न डालना कोई विकल्प नहीं है, देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए।
सीईओ ने कहा कि प्रदेश में दिव्यांगों को सहुलियत मुहैया करवाने के लिए ही पीडब्लयूडी मोबाईल एप को लांच किया गया है। इस मोबाईल एप से दिव्यांग अपने वोट को बनवा सकते है, शुद्घिकरण करवाने के साथ-साथ अपने वोट से सम्बन्धित तमाम जानकारी भी हासिल कर सकते है। इस मोबाईल एप से दिव्यांग जन मतदान के दिन व्हील चेयर की मांग कर सकते है, इस मांग पर विशेष वाहन दिव्यांग जन के घर से लेकर जाएगा और वोट डलवाने के बाद वाहन दिव्यांग जन को घर छोडक़र जाएगा। चुनाव निर्वाचन विभाग का एक लक्ष्य है कि कोई भी दिव्यांग जन अपनी वोट डालने से वचिंत न रहे। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रदेश में 1 लाख और कुरुक्षेत्र में 8937 दिव्यांग जन है। इन सभी दिव्यांग जनों की मैपिंग करवाने का काम तेज गति से चल रहा है, इस मैपिंग के बाद दिव्यांग जनों को उनकी सुविधा के अनुसार पीडब्लयूडी मोबाईल एप के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद तमाम सहुलियते उपलब्ध करवाई जा सकेंगी। इन आम चुनावों में अधिक से अधिक पीडब्लयूडी वोटर अपनी जिम्मेवारी निभाएंगे। विभाग द्वारा स्वीप गतिविधियों पर विशेष फोकस किया जा रहा है और चुनाव आयोग द्वारा वोट की जानकारी हासिल करने के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 की सुविधा भी शुरु की है।
हरियाणा निर्वाचन विभाग की तरफ से नियुक्त किए आईकॉन अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा ने भी प्रदेश के सभी नागरिकों खासकर युवाओं को अपने वोट का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि देश के अच्छे भविष्य के लिए सभी को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए। हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव महेश्वर शर्मा ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कालेज की छात्राओं ने चुनावों पर आधारित एक लघु नाटिका की प्रस्तुती दी। इस कार्यक्रम के अंत में सीईओ राजीव रंजन ने मुख्यातिथि एससीएस टीवीएसएन प्रसाद को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशिका गीता भारती, अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव, संयुक्त सीईओ डा. इंद्रजीत सिंह, एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम निर्मल नागर, जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार, कानूनगो सुभाष चंद, स्कूल की प्रिंसीपल संतोष शर्मा आदि अधिकारी गण मौजूद थे।
Post Now India Post Now India