Breaking News
Home / Education / पलवल राजकीय कालेज में हुआ एक दिवसीय सैमिनार का आयोजन

पलवल राजकीय कालेज में हुआ एक दिवसीय सैमिनार का आयोजन

कुरुक्षेत्र 17 फरवरी राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल कुरुक्षेत्र द्वारा महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण प्रकोष्ठï विषय पर एक दिवसीय सैमिनार का आयोजन हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के सौजन्य से किया गया। इस सैमिनार के आयोजन में ग्राम पंचायत पलवल ने वितिय सहायता व सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, विशिष्ठï अतिथि डिप्टी सिविल सर्जन डा. अनुपमा सैनी, प्रचार्या डा. वीपी सिंह ने द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने सैमिनार के महत्व व कुरुक्षेत्र में कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा इस सैमिनार के आयोजन के लिए कालेज प्रबंधन को बधाई दी। सैमिनार संयोजक डा. मीनाक्षी ने सैमिनार के उदेश्य और महत्व से सभी को अवगत करवाया। पंजाब यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डा. रोशन लाल ने जीवन पद्घति से सम्बन्धित बिमारियों पर प्रकाश डाला। एचएयू हिसार युनिवर्सिर्टी की की प्रोफेसर डा. अंजु मनोचा ने जीवन पद्घति में सुधार और गैर संचारी रोगो के विषय में विस्तार से बताया। इसके साथ-साथ डा. अपर्णा खन्ना, डा. प्रदीप, डा. आरएस चौहान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डा. वीपी सिंह ने सभी मेहमानों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। वीरइन्द्र कौर ने उदघाटन सत्र का धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुषमा, डा. राजीव कुमार, मनजीत कौर, सतबीर सिंह, डा. मंजू, डा. सुरेश कुमार, मन्नु ज्योति गुप्ता, राजेश कुमार, देवेन्द्र, विनय कुमार, दर्शन लाल, अरुण कुमार, दीपक आदि उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *