घरौंडा/करनाल 19 फरवरी, शहीद बलजीत सिंह की श्रद्धांजलि सभा व रस्म क्रिया 20 फरवरी को उनके पैतृक गांव घरौंडा खंड के डिंगर माजरा के गुरू ब्रह्मानंद आश्रम में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक होगी।
बता दें कि 12 फरवरी को श्रीनगर के पुलवामा के गांव रत्नागिरी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद बलजीत सिंह शहीद हो गए थे। शहीद बलजीत सिंह की आत्मिक शांति के लिए 20 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी शहीद के चचेरे भाई दिलबाग लाठर ने दी।
Post Now India Post Now India