करनाल 22 फरवरी, जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि 1 जनवरी, 2019 को क्वालीफाई तिथि मानकर 31 जनवरी, 2019 तक करनाल लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा क्षेत्र में करीब 18 लाख 50 हजार 816 मतदाता हैं, इनमें करीब 8 लाख 60 हजार 935 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नागरिकों को 23 व 24 फरवरी को बूथों पर जाकर बनवाने का मौका दिया गया है, पात्र नागरिक इस मौके का लाभ उठाकर आगामी चुनाव में अपने मत का प्रयोग करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि करनाल लोकसभा क्षेत्र में करनाल जिला के 5 व पानीपत के 4 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इस प्रकार करनाल लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 50 हजार 816 मतदाता हैं। करनाल जिले में 10 लाख 47 हजार 522 व पानीपत जिले में 8 लाख 4 हजार 734 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 19 नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र जोकि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है इस विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 85 हजार मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 7 हजार 756 पुरूष व 95 हजार 329 महिला मतदाता हैं। 20 इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 90 हजार 400 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 1 हजार 44 पुरूष व 89 हजार 356 महिला मतदाता शामिल हैं। 21 करनाल विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 28 हजार 457 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 19 हजार 88 पुरूष व 1 लाख 9 हजार 369 महिला मतदाता हैं।
इसी प्रकार 22 घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 7 हजार 941 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 11 हजार 105 पुरूष व 96 हजार 836 महिला मतदाता हैं। 23 असंध विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 17 हजार 639 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 17 हजार 136 पुरूष व 1 लाख 503 महिला मतदाता हैं। जिले में महिला एवं पुरूष का अनुपात 884 आंका गया है।
पानीपत जिला में 8 लाख 3 हजार 294 मतदाता हैं जिनमें 4 लाख 33 हजार 752 पुरूष व 3 लाख 69 हजार 542 महिला मतदाता हैं। 24 पानीपत ग्रामीण में 2 लाख 26 हजार 835 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 23 हजार 527 पुरूष व 1 लाख 3 हजार 308 महिला मतदाता हैं। 25 पानीपत सिटी में 2 लाख 5 हजार 60 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 9 हजार 900 पुरूष व 95 हजार 160 महिला मतदाता हैं। 26 इसराना विधानसभा क्षेत्र में जोकि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है इस विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 69 हजार 812 मतदाता हैं जिनमें 91 हजार 449 पुरूष व 78 हजार 363 महिला मतदाता हैं। 27 समालखा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 1 हजार 587 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 8 हजार 876 पुरूष व 92 हजार 711 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर 23 व 24 फरवरी को बूथ स्तर पर नए वोट बनाने का अभियान चलाया जाएगा और चुनाव से पहले सभी आवेदन करने वालों के वोट बनाए जाएंगे जो लोकसभा चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे।
Post Now India Post Now India