करनाल 23 फरवरी, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए 24 फरवरी रविवार को छुट्ïटी वाले दिन भी जिला के सभी मतदान केन्द्रो पर विशेष शिविर लगाएं जाएंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित ना रहे।
यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने दी। उन्होने बताया कि पात्र व्यक्तियों का मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए उक्त तिथि में सभी मतदान केन्द्रो पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा वंचित व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का एक मौका और दिया जा रहा है, जिन्होंने अब तक अपनी वोट नही बनवाई है, वह अपने मतदान केन्द्र पर पहुंच कर अपनी वोट अवश्य बनवाएं ताकि वह मतदाताधिकार का प्रयोग कर सके।
Post Now India Post Now India