Breaking News
Home / Social / अन्न से बड़ा कोई दान नहीं: सत्यनारायण

अन्न से बड़ा कोई दान नहीं: सत्यनारायण

कुरुक्षेत्र. अन्न से बड़ा कोई दान नहीं और भूखे को भोजन कराने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है. ये विचार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के लेखा अधिकारी सत्यनारयण वर्मा ने भोजन वितरण करते हुए कहे. वे प्रत्येक शनिवार को हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा संचालित रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के माध्यम से नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में भोजन का वितरण करने में सहयोग करते हैं. रोटी बैंक शाखा में उनके पधारने पर प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष पंकज ठकराल ने स्वागत करते हुए बताया कि रोटी बैंक शाखा सोमवार को पीपली, मंगलवार, बुधवार और वीरवार को मथाना के अलग अलग भट्टों, शुक्रवार और रविवार को पलवल के भट्टों पर भोजन वितरित करने में जुटे हुए हैं. पुलिस के जवान और जनता के सहयोग से संचालित रोटी बैंक शाखा रेवाड़ी मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव साहब की प्रेरणा, दिशानिर्देश और नेतृत्व में संचालित हो रही है. उनके अनुसार पुलिस जनता की न केवल रक्षक है अपितु जरूरतमंदों की सहायता की लिए भी तत्पर है. इस अवसर पर रोटी बैंक शाखा के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज ठकराल, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विनोद तंवर, प्रणव वर्मा, सचिन, नरेंद्र आदि ने सेवा कार्य में योगदान किया

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *