शाहाबाद मारकंडा, 24 फरवरी : रविवार को गांव रावा में राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पाल समाज माँ आहिल्या बाई होलकर भवन का शिलान्यास किया तथा भवन निर्माण हेतू 21 लाख रूपए अनुदान देने की घोषणा की। गांव के मेन चौंक के पास पाल समाज के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम के राज्यमंत्री का पहुंचने पर पाल समाज के प्रधान रामकुमार पाल, हरभजन पाल, निर्मल पाल, मैंबर ब्लॉक समिति जसबीर सिंह रावा तथा सरपंच पति जगतार सिंह पगड़ी, शाल व स्मृति से राज्यमंत्री को सम्मानित किया। उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने हर वर्ग का मान सम्मान बढ़ाया है। उज्ज्वला स्कीम के तहत गरीब परिवारों को रसोई गैस के कनैक्शन, स्वास्थ्य संबंधी आयुषमान भारत योजना के तहत 5 लाख तक की सहायता, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी में कन्यादान, मात्र 12 रूपए में प्रधानमंत्री बीमा योजना जिसके तहत हादसे में मृत्यु होने पर 18 से 70 साल के महिला या पुरूष के परिजनों को 2 लाख रूपए का मुआवजा उपलब्ध करवाया जाता है। युवाओं को मैरिट और योगिता के आधार पर सरकारी नौकरियों देकर हरियाणा में एक नया इतिहास रचा है। पाल समाज के पदाधिकारियों व गांव वासियों ने गांव के विकास कार्योंे हेतु मांग पत्र सौंपा और राज्यमंत्री ने सभी कार्य पूर्ण करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा नेता कर्णराज सिंह तूर, मंडलाध्यक्ष विक्रम अटवान ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष गोपाल राणा तंगौर, वाईस चेयरमैन रिंकू चहल खरींडवा, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान मलकीत सिंह ढकाला, भाजपा युवा नेता गौरव बेदी, रामकरण सैनी यारा, सरपंच विनोद सैनी यारा, देशराज खरींडवा, पार्षद कमल शर्मा, महामंत्री जगदीप सांगवान ठोल, महामंत्री निटू राणा, महल सिंह पाडलू, राजबीर पाडलू, अलीशेर ठोल, गुरविंद्र मंधेड़ी सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थिति थे।
Post Now India Post Now India