Breaking News
Home / Education / देश के भविष्य बच्चों को अच्छे संस्कार व शिक्षा देना जरूरी: कांबोज

देश के भविष्य बच्चों को अच्छे संस्कार व शिक्षा देना जरूरी: कांबोज

लाडवा, 24 फरवरी: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए उन्हे अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार देने का जरूरत है। इन तमाम पहलुओं को लेकर स्कूलों में शिक्षा व संस्कार देने का काम किया जाना चाहिए।
राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज रविवार को लाडवा-पिपली मार्ग पर स्थित महाराजा पैलेस में शहर के डीपीएस किड्स स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यातिथि राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज व विशिष्ट अतिथि साक्षी खुराना ने दीप प्रज्ज्वलित कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल में पढऩे वाले छोटे बच्चें बड़े ही मासूम होते हैं और उन्हें प्यार के साथ शिक्षा देना स्कूल के लिए बड़ा ही कठिन कार्य है। उन्होंने स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल स्टॉफ व प्राचार्या स्कूल के छोटे बच्चों के साथ मेहनत कर एक बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने में लगे हुए है। वहीं स्कूल की प्राचार्या दीप्ति वाड्रा च चेयरमैन राजन वाड्रा द्वारा स्कूल के बारे में मुख्यातिथि, अन्य अतिथियों व अभिभावकों के समक्ष अपने स्कूल के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथि व बच्चों के अभिभावक मंत्र मुग्ध हो गए।वहीं कार्यक्रम के दौरान पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्वाजंलि भी दी गई। वहीं स्कूल की ओर से मुख्यातिथि कर्णदेव काम्बोज व विशिष्ट अतिथि साक्षी खुराना को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लाडवा हल्के के विधायक डा. पवन सैनी, स्कूल के चेयरमैन राजन वाड्रा, स्कूल प्राचार्या दीप्ति वाड्रा, रीमा गर्ग, शालिनी जिन्दल, पारूल, मधु, कविता, पूजा, पूनम, नीतू, रेनू, गुरप्यारी, अन्नू, ज्योति, प्रीती, सोनिया आदि उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *