Breaking News
Home / Uncategorized / उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे ई-गिरदावरी के कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करें

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे ई-गिरदावरी के कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करें

कैथल, 25 फरवरी:  उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे ई-गिरदावरी के कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करें तथा इसके लिए सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। सरकार द्वारा ई-गिरदावरी के लिए टेबलैट उपलब्ध करवाए गए हैं।

            उपायुक्त लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में उन्हें बधाई देने पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने विभाग द्वारा गत दिनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किए गए कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन सभी की मेहनत व कर्मठता से जिला के किसानों को इस योजना की पहली किस्त2 हजार रुपये की धनराशि के रूप में लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों की समस्याओं के बारे में विचार विमर्श करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यथाशीघ्र इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टेबलैट में बैटरी बैकअप की समस्या से निपटने के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पॉवर बैंक का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि ई-गिरदावरी के साथ-साथ अब उन्हें आम चुनाव के दौरान भी महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां निभानी होंगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी दीपक खुराना को विभाग के पटवारियों को ई-गिरदावरी का प्रशिक्षण देने को भी कहा। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *