करनाल, 25 फरवरी। सक्षम युवा मांगों को लेकर आज 26 फरवरी को सी.एम. सिटी करनाल सैक्टर-12 में सक्षम हुंकार रैली कर अपनी एकता का परिचय देंगे। रैली को लेकर आज सक्षम युवाओं की बैठक करनाल के कर्ण पार्क में आयोजित हुई। बैठक में जानकारी देते हुए समक्ष युनियन करनाल के प्रैस सचिव लखविंद्र सिंह ढिल्लो ने बताया कि उनकी सरकार से केवल तीन मांगे हैं, जिसमें मुख्य रूप से तीन वर्ष की समय सीमा को समाप्त किया जाए। 35 वर्ष तक सक्षम योजना के तहत काम करने की जो तलवार युवाओं पर लटकी हुई है, उसे खत्म करने के साथ-साथ गु्रप सी. में रजिस्टे्रशन को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने बताया कि इस सक्षम हुंकार रैली में करनाल के अलावा अन्य जिलों के समक्ष युवा भी भाग लेंगे। मौजूदा सरकार अपनी रैलियों में सक्षम योजना के नाम पर वाहवाही लूटने का काम कर रही है, लेकिन इस योजना के तहत पढ़े-लिखे युवाओं के साथ सरकार भद्दा मजाक कर रही है। इसलिए प्रदेशभर के सक्षम युवा हुंकार रैली के माध्यम से मौजूदा सरकार के समक्ष अपनी मांगे रखेंगे। बैठक में मुकेश लाठर पड़वाला, दिनेश कुमार, मोहित, लक्की, सोनू अरोड़ा, प्रीती, मीनाक्षी, संदीप कांबोज, नीरज, परमजीत कौर, अंजू, दीपक, मनोज के अलावा कई सक्षम युवा मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India