Breaking News
Home / Uncategorized / देवीलाल बारना बने प्रैस क्लब के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक

देवीलाल बारना बने प्रैस क्लब के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक

कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी। प्रैस क्लब कुरुक्षेत्र रजि. द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस प्रकोष्ठ का संयोजक देवीलाल बारना को बनाया गया है इसी के साथ-साथ उन्हे क्लब के मीडिय़ा प्रभारी की जिम्मेवारी भी सौंपी गई है। जानकारी देते हुए क्लब के महासचिव पंकज अरोडा ने बताया कि सुशील कुमार शर्मा को क्लब का उपप्रधान नियुक्त किया गया है। अरोडा ने कहा कि प्रैस क्लब कुरुक्षेत्र पत्रकारों के हितों के लिए सेवारत है। देवीलाल बारना तथा सुशील कुमार शर्मा के क्लब में शामिल होने से क्लब को ओर अधिक मजबूती मिलेगी। अरोडा ने कहा कि देवीलाल बारना को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का संयोजक बनने से क्लब सांस्कृतिक गतिविधियां शुरु करेगा। क्लब के चेयरमैन राजेश शांडिल्य तथा प्रधान रामपाल शर्मा ने देवीलाल बारना और सुशील कुमार शर्मा द्वारा क्लब की सदस्यता ग्रहण करने का स्वागत करते हुए कहा कि ये दोनो ही जुझारू पत्रकार है, उन्हे उम्मीद है कि इन्हे जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसका वे निर्वहन करेंगें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *