Breaking News
Home / Sports / चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम में विभिन्न आयु वर्गो में कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई

चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम में विभिन्न आयु वर्गो में कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई

कैथल, 26 फरवरी: जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा एवं हरियाणा केसरी व कुमारी दंगल के अंतर्गत आज दूसरे दिन स्थानीय चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम में विभिन्न आयु वर्गो में कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई।

        उन्होंने बताया कि 36 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक की तनु ने प्रथम, दादरी की रीना ने द्वितीय तथा पानीपत की पायल एवं झज्जर की पिंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 43 किलोग्राम भार वर्ग में दादरी की कोमल प्रथम,सोनीपत की पिंकी ने द्वितीय, भिवानी की मंजू एवं झज्जर की सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 46 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की स्वीटी ने प्रथम, दादरी की साक्षी ने द्वितीय, झज्जर की कीर्ती व नूह की साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के 49 किलोग्राम भार वर्ग में जींद की अंजू ने प्रथम, दादरी की शीतल ने द्वितीय, हिसार की रविना व रोहतक की निशा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह 53 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक की सीतो ने प्रथम, दादरी की आशू ने द्वितीय, झज्जर की अंजली व सोनीपत की निधि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की जीविका ने प्रथम, फरीदाबाद की मानसी ने द्वितीय, रोहतक की कुशी व भिवानी की अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 61 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक की दीपिका प्रथम, करनाल की शिवानी पुनिया द्वितीय, नूह की शिक्षा व हिसार की हर्षिता तीसरे स्थान पर रही।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *