Breaking News
Home / Education / राज्यस्तरीय संस्कृति प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शुरू, 22 जिलों के 800 विद्यार्थी ले रहे हैं भाग

राज्यस्तरीय संस्कृति प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शुरू, 22 जिलों के 800 विद्यार्थी ले रहे हैं भाग

कुरुक्षेत्र 28 दिसंबर। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद व समग्र शिक्षा अभियान की राज्यस्तरीय संस्कृति प्रतिभा खोज प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में शुरू हुई। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया। तीन दिन तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदेश के सभी जिलों के कक्षा 6 से 8 वर्ग के छात्र-छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। डीईओ अरुण आश्री  ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों का समग्र एवम सर्वांगीण विकास करना होता है। जिसमें उसके शारिरिक व बौद्धिक विकास के साथ सांस्कृतिक विकास भी शामिल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक होने वाली ये स्पर्धाएं विद्यार्थियों के विकास में न केवल सहायक हैं बल्कि उनकी प्रतिभा की खोज व पहचान कर उसे निखार देती हैं। भाषा, कला व संस्कृति ही मनुष्य को अन्य प्राणियों से अलग व विलक्षण बनाती हैं। उन्होंने अध्यापकों का आह्वान किया कि वे बच्चों की प्रतिभा को निखारने में जिम्मेदरीपूर्वक सहयोग करें। उनकी समस्याओं व शंकाओं का सकारात्मक समाधान करें। अरूण आश्री ने कहा कि विद्यार्थियों को खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ क्विज व अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होने बताया कि ये प्रतियोगिताएं दो मंचों पर होगी।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *