Breaking News
Home / Events / हाकी कुरुक्षेत्र की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हाकी कुरुक्षेत्र की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कुरुक्षेत्र, 28 दिसंबर। हाकी कुरुक्षेत्र एसोसिएशन की तरफ से द्रौणाचार्य स्टेडिय़म में जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में द्रौणाचार्य इलेवन टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। हाकी कुरुक्षेत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष विकासदीप संधू ने कहा कि हाकी कुरुक्षेत्र की तरफ से समय समय पर खिलाडिय़ों की प्रतिभा में निखार लाने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा खिलाडिय़ों को हर संभव मदद भी की जाती है। इस जिला के हाकी खिलाडिय़ों ने पूरे विश्व में एक मुकाम हासिल किया है। इस स्टेडिय़म के ही खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार पालड़ भारतीय हाकी टीम में खेल रहे हैं।

About Pankaj Arora

Check Also

राष्ट्र प्रेम मंच ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आतंकवाद की सोच को ही जड़ से खत्म करने के लिए पूरे राष्ट्र को एकजुट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *