कुरुक्षेत्र 27 फरवरी अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने बताया कि आगामी 10 मार्च से 16 मार्च को गीता भवन ट्रस्ट ब्रहमसरोवर तट पर नेहरु युवा केन्द्र संगठन हरियाणा द्वारा उत्तर पूर्व युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एडीसी बुधवार को एडीसी कार्यालय में कार्यक्रम से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मिजोरम, मेघालय, आसाम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, सिक्किम प्रदेश से 250 युवा कुरुक्षेत्र पहुंच रहे है। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य प्रदेश की संस्कृति से आ रहे युवाओं को अवगत करवाना है। इस कार्यक्रम में 18 वर्ष से 29 वर्ष तक की आयु के बीच के युवा मंडलों के सदस्य शामिल होंगे। एडीसी ने बैठक में उप सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान मोबाईल एम्बूलैंस की व्यवस्था करे तथा चिकित्सा से सम्बन्धित कार्यो में कोई कमी ना हो। यात्रा के दौरान 4 दिन का अकेडमिक सैशन और दो दिन कुरुक्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। उन्होंने जिला खेल अधिकारी यशबीर सिंह को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान वह वालियंटर की डयूटी लगाए, जो कार्यक्रम में सहयोग कर सके।
उन्होंने नेहरु युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक प्रदीप कुमार को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर एक हेल्प डेस्क बनाए, इस डेस्क पर दो कर्मचारियों की डयूटी लगाए जिनके पास कार्यक्रम से सम्बन्धित हर प्रकार की जानकारी हो। बैठक में एडीसी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा से सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों की डयूटी लगाई जाए, यह भी ध्यान रखा जाए कि इन डयूटियों में महिला पुलिस कर्मचारी भी हो। उन्होंने जीएम रोड़वेज के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान बसों का प्रबंध करे ताकि यात्रा से सम्बन्धित युवा कुरुक्षेत्र जिले का भ्रमण कर सके। बैठक में जिला युवा समन्वयक प्रदीप कुमार ने एडीसी को बताया कि आगामी 9 मार्च को राज्य निदेशक साहिब सिंह द्वारा एक पत्रकार वार्ता को भी सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर नेहरु युवा संगठन के राज्य निदेशक के प्रतिनिधि अमरजीत, डीएसडब्लयूओ सुरजीत कौर, जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक सुषमा बवेजा, कांता मदान सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India