Breaking News
Home / Uncategorized / निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को जिप चेयरमैन ने लगाई फटकार

निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को जिप चेयरमैन ने लगाई फटकार

कुरुक्षेत्र, 27 फरवरी।   जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियोंं व एसडीओ को फटकार लगाते हुए कहा कि आंगनवाड़ी व बस क्यू शैल्टर का निर्माण कार्य तीन माह से शुरू नहीं किया गया है। इस मामले में अधिकारियोंं ने लापरवाही बरती है। इन सभी निर्माण कार्यो को आगामी दो दिनों के अंदर शुरू किया जाए।
वे बुधबार को पंचायत भवन के सभागार में 109वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी व अतिरिक्ति उपायुक्त अनिश यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की और यह तथ्य सामने आए कि अधिकतर अधिकारियों ने आगंनवाड़ी केंद्र व बस क्यू शैल्टर का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं करवाया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिप चेयरमैन ने कहा कि जिला परिषद की तरफ से 30 आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्र्माण करने के लिए बजट मुहैया करवा गया है, लेकिन कई आंगनवाड़ी केंद्रोंं का निर्माण कार्य पिछले तीन माह से शुरू नहीं किया गया है। इस मामले को सभी गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें और आगामी दो दिनों में निर्माण कार्य को शुरू किया जाए। इस कार्य में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिप की तरफ से 17 बस क्यू शैल्टर का निर्माण करने के लिए बजट दिया गया था। इस बजट से करीब 15 का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और दो का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि इस कार्य को आगामी एक दो दिनों में शुरू किया जाएगा ताकि बस क्यू शैल्टर का निर्माण शीघ्र पूरा किया जा सके। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। जिप चेयरमैन ने कहा कि जिप की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में तीन करोड़ 70 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस राशि से आगामी कुछ दिनों में सभी अधिकारी काम शुरू करना सुनिश्चित करें ताकि लोगों को विकास कार्यो की सौगात दी जी सके। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्तव अनिश यादव ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर सभी अधिकारी व जिप सदस्य मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *