Breaking News
Home / Uncategorized / साधनों के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से नही रहेगा अछूता: कृष्ण ढुल

साधनों के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से नही रहेगा अछूता: कृष्ण ढुल

कैथल, 1 मार्च :  हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद हमेशा बच्चों के विकास व कल्याण के लिए प्रयासरत हैं। परिषद द्वारा आंधली व देवीगढ़ में आज सिलाई ट्रेनिंग सैंटर व ब्यूटी केयर ट्रेनिंग सैंटर का शुभारंभ करके महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

          यह अभिव्यक्ति हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव श्री कृष्ण ढुल ने जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आंधली व देवीगढ़ गांवों में सिलाई ट्रेनिंग सैंटर व ब्यूटी केयर सैंटर के उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दोनों गांव में पुस्तकालय खोलने की मांग को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनिंग सैंटरों में बच्चों व महिलाओं को नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे स्वावलंबी बन सके। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा बच्चों के कल्याण व विकास से जुड़ी अनेक गतिविधियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा की धरती से ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय अभियान शुरू किया था तथा परिषद द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए बच्चों के प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना करके इसे सफल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य है कि कोई भी ऐसा क्षेत्र न हो, जहां पर साधनों के अभाव में बच्चे शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रहें। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए परिषद द्वारा उन्हें मंच प्रदान किया जाता है।

          श्री कृष्ण ढुल ने कहा कि परिषद देश के वीर शहीदों को नमन करती है, जिन्होंने देश की सरहदों को सुरक्षित रखा है। परिषद की ओर से वीर शहीदों के परिवार को 2 लाख 51 हजार रुपए आर्थिक सहायता व उनके बच्चों के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक उनकी शिक्षा व पालन पोषण का खर्च भी वहन किया जाएगा। इस अवसर पर गत 14 फरवरी को पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतू दो मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तथा जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि हरदीप आंधली ने श्री कृष्ण ढुल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सैंटर खोलने से गांव के बच्चों को प्रशिक्षण हेतू बाहर नही जाना होगा। इन केंद्रों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करके बच्चे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकेंगे। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान, आंधली सरपंच राजू, देवीगढ़ सरपंच गुलाब सिंह, पूर्व सरपंच लाभ सिंह, मग्गर सिंह कैरों व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *