शाहबाद 1 मार्च गांव डाडलू में 65 लाख लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास। शाहबाद मारकंडा 1 मार्च शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गांव डाडलु 65 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में पंजाबी धर्मशाला, अंबेडकर भवन, बस क्यू शेल्टर, सडक़ से बचना राम की खेत तक गली का शिलान्यास तथा अंग्रेज सिंह के घर तक फिरनी, बाजीगर समाज की सभी गलियों-नालियों व दर्शन सिंह की बाड़े तक गली का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर गांव की सरपंच मीना देवी, समाजसेवी रामचंद्र सैनी डाडलु,पंजाबी, हरिजन तथा बाजीगर समाज के लोगों ने शाल व समृति चिन्ह देकर राज्य मंत्री का सम्मान व धन्यवाद किया।गांव की शेष बचे विकास कार्यों के लिए कार्यक्रम के आयोजक रामचंद्र सैनी डाडलु ने मांग पत्र राज्य मंत्री को सौंपा।
राज्य मंत्री ने सभी शेष बचे कार्य पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद राज्य मंत्री ने सरपंच के घर के पास फिरनी पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास करवाया है और हमारे हल्के में विकास की चंहुमुखी गंगा बह रही है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई जनहित योजनाएं लाभ पात्रों के लिए वरदान सिद्ध हो रही हैं।उन्होंने कहा कि राजनीति के भेदभाव से ऊपर उठ कर पूरे हल्के का समान रूप से विकास करवाया जा रहा है। हल्का शाहबाद में अनेकों ऐतिहासिक सौगातें जिनका विकास कार्य प्रगति पर है। राज्य मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है हर किसी को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर लाभ पात्रों को इनका लाभ दिलवाए। इस अवसर पर गांव की सरपंच मीना देवी, समाजसेवी रामचंद्र सैनी डाडलु, लक्ष्मण दास सैनी, गांव के पंच अशोक कुमार, रुलदा राम, सुषमा रानी, गुरजिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, गुरचरण, हरप्रीत सिंह,भाजपा नेता कर्ण राज सिंह तुर, मुल्खराज गुंबर, मंडल अध्यक्ष विक्रम अटवान, गोपाल राणा तंगौर,अरुण कंसल, जोगिंदर रत्ता, नीटू राणा,अमरीक दामली, महल पाडलु, वरिष्ठ किसान हरबीर सिंह तूर, नंबरदार राजवीर पाडलु,नरेंद्र पाडलु,वाइस चेयरमैन रिंकू चहल खरींडवा,सरपंच यूनियन के प्रधान मलकीत सिंह ढकाला, महामंत्री रिंकू बैरागी,बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा, एसडीओ पंचायती राज जिले सिंह, प्रदीप कुमार, गुरमीत सिंह, जितेंद्र सिंह, नरेश खेड़ा, इंद्रजीत अरोड़ा, अनूप,सरपंच अमरजीत मामू माजरा, रामकरण सैनी यारा, सरपंच विनोद सैनी यारा, सरपंच करनैल सिंह हरिपुर, सरपंच जंगबीर सिंह पवन सैनी,हरप्रीत पाडलु,सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India