Breaking News
Home / Uncategorized / स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता टास्क फोर्स का गठन मुख्यमंत्री का अहम कदम : सुभाष चंद्र

स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता टास्क फोर्स का गठन मुख्यमंत्री का अहम कदम : सुभाष चंद्र

करनाल 2 मार्च, राज्य स्तरीय टास्क फ़ोर्स हरियाणा के नवनियुक्त वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में स्वच्छता को जनांदोलन बनाने के लिए स्वच्छता टास्क फ़ोर्स का गठन करके एक अहम् कदम उठाया है। इससे स्वच्छता अभियान को और गति मिल सकेगी।
वे शनिवार को सदर बाजार में एक नागरिक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा की टास्क फ़ोर्स के गठन से साबित हो गया है की भाजपा सरकार स्वच्छता के प्रति कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा की प्रधानमन्त्री मोदी का सपना पूरे भारत को गंदगी मुक्त करने का है जिसे लेकर देश में सबसे पहले हरियाणा सरकार ने इसकी अलग इकाई बनाई और इसके बाद अब टास्क फ़ोर्स का गठन भी कर दिया है जो मुख्यमंत्री मनोहरलाल की इस विषय के प्रति दृढ संकल्प को दर्शाता है। इसके कामकाज के लिए अलग से सचिवालय और योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है।
सुभाष चन्द्र ने कहा की टास्क फ़ोर्स के बनने से स्वच्छता के काम में और तेजी आएगी।  इसकी आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने जब मुख्यमंत्री से इस बारे में बात की तो उन्होंने तुरंत इस मांग को स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री ने जो विश्वाश टास्क फोर्स की कमेटी पर जताया है, वह उस पर खरे उतरेगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणामों से ये साबित हो गया है की लोग अब साफ़ सफाई के प्रति जागरूक हो रहे हैं लेकिन व्यवहार का विषय होने के नाते अभी और काम करना होगा। उन्होंने सभी से इस कार्य में सहयोग देने की अपील की ताकि सामूहिक प्रयासों से हरियाणा को स्वच्छता में नम्बर वन बनाया जा सके। सुभाष चन्द्र ने कहा की स्वच्छता से सुन्दरता और स्वास्थ्य दोनों का लाभ मिलता है। वास्तव में कहा जाये तो स्वच्छता ही किसी क्षेत्र के विकास का असली पैमाना है। इससे पूर्व आये हुए सभी कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार में भाजपा द्वारा आयोजित बाईक रैली के दौरान भारत माता की जय के नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन पर फूलों की वर्षा की।
इस मौके पर भाजपा नेता अमरेन्द्र अरोड़ा , प्रधान सरदार जरनैल सिंह  , रणजीत सिंह , सरदार बलविंदर सिंह , समाजसेवी खुर्शीद आलम , सुभाष त्रेहन , सुखदेव कांगड़ा , शाम कपूर , पृथ्वी सिंह , सुनील वर्मा , अरविन्द चौहान , सुभाष संधीर , आशु राणा , ललित कुमार ,विशाल सामरा , नवजोत सिंह , अरविन्द पधाना  , विपुल चौधरी , मनीष चौधरी , सुरजीत प्योंत , गुरमुख जाम्बा , अंकित शर्मा , मुकेश वाल्मीकि , नवीन बुम्बक , सुरेन्द्र राणा , भूप सिंह राणा , संदीप भारद्वाज , सुनील सरपंच , सुमित , केहर सिंह सहित  दूर दराज के क्षेत्रों से आये स्वच्छता प्रेमियों और कार्यकर्ताओं ने सुभाष चन्द्र का फुल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें हर तरह का सहयोग देने की बात कही।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *