Breaking News
Home / Health / सोल हैलिंग इंडिया दिल्ली ने स्वास्थ्य चिकित्सा को लेकर जिला कारागार में लगाया शिविर

सोल हैलिंग इंडिया दिल्ली ने स्वास्थ्य चिकित्सा को लेकर जिला कारागार में लगाया शिविर

कुरुक्षेत्र मार्च जिला कारागार अधीक्षक संजय सिंह ने शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सोल हैलिंग इंडिया दिल्ली के सौजन्य से जिला जेल कुरूक्षेत्र की लाईब्रेरी में बन्दियों को स्वयं चिकित्सा के उपर तकनीकी सिखलाई हेतू एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मास्टर धीरजप्रवीन वधवा व अचला वधवा ने बन्दियों को स्वयं चिकित्सा के उपर तकनीकी सिखलाई बारे जागरूक किया तथा स्वस्थ रहने की महता पर बल दिया। इस शिविर में एचसी गुप्ता व एस मलिक ने बन्दियों को जेल में अपने आप को स्वस्थ रखने बारे परामर्श दिया। जेल अधीक्षक ने स्वास्थय का अच्छे से ध्यान रखने बारे समस्त बन्दियों को जागरूक किया और उक्त शिविर के समापन पर सोल हैलिंग इंडिया दिल्ली से आये गणमान्यों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी बन्दियों के कल्याणार्थ हेतू जेल में इस प्रकार के शिविर लगाने बारे अनुरोध किया। इस मौके पर जेल उपाधीक्षक रेशम सिहंसहायक जेल अधीक्षक रघुबीर सिहं सहिज जेल का अन्य स्टाफ  मौजूद था।

About postnow

Check Also

पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *