Breaking News
Home / Events / 2 दिवसीय गुरमत समागम कल, एसजीपीसी प्रधान करेंगे शिरकत

2 दिवसीय गुरमत समागम कल, एसजीपीसी प्रधान करेंगे शिरकत

निसिंग, 2 मार्च : श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550 साला प्रकाश उत्सव को समर्पित गुरमत समागम 4 मार्च से शुरु होगा। गुरुद्वारा यादगार रोडी साहिब नीसिंग करनाल में हो रहे इस 2 दिवसीय समागम में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के प्रधान जत्थेदार गोबिंद सिंह लौंगोवाल मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। यह जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के वरिष्ठ उपप्रधान रघुजीत सिंह विर्क ने दी। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को पहले दिन एसजीपीसी प्रधान जत्थेदार गोबिंद सिंह लौंगोवाल संगत से रूबरू होंगे। इसके अलावा तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना साहिब के जत्थेदार सिंघ साहिब ज्ञानी इकबाल सिंह, बाबा राम सिंह सिंघडा वाले, संत बाबा गुरविंदर सिंह मांडी वाले, बाबा रजिंद्र सिंह इसराना साहिब वाले, बाबा कश्मीरा सिंह अलोहरा साहिब वाले, बाबा जगिंदर सिंह गुरदासपुल वाले संगत से रूबरू होंगे। श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर के हजूरी रागी भाई जबरतोड़ सिंह शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। इतना ही नहीं, समागम में बाबा बंता सिंह तरणतारन वाले, पंजाबी यूनिवर्सिट पटियाला के पूर्व कुलपति डा.जसपाल सिंह, एसजीपीसी मैंबर जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध भी विशेष रूप से पहुंचंगे। इसके अलावा गुरुद्वारा रोडी साहिब निसिंग के हैड ग्रंथी भाई गुरदीप सिंह, गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी बलदेव सिंह और कथावाचक परमजीत सिंह भी संगत को गुरु इतिहास से जोडेंगे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *