Breaking News
Home / Uncategorized / पर्यटन नगरी कुरुक्षेत्र विकास के मामलें में होगी सबसे आगे: मनोहर

पर्यटन नगरी कुरुक्षेत्र विकास के मामलें में होगी सबसे आगे: मनोहर

कुरुक्षेत्र 3 मार्च।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि धर्म व पर्यटन नगरी कुरुक्षेत्र विकास के मामलें में सबसे आगे होगी। इस धर्मनगरी को विकसित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है और अबतक की गई घोषणाओं को लगभग पूरा करने का काम राज्य सरकार की तरफ से किया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को जिला कुरुक्षेत्र की 122 करोड़ रुपए की लगात से 8 बडी परियोजनाओं का शिलान्यास करने उपरांत चंडीगढ से वीडियों कान्फ्रेसिंग के जरिए बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ से 8 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और कुरुक्षेत्र में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा फैडेशन ऑफ कॉप्रेटिव शुगर मिल्स के चेयरमैन हरपाल सिंह चीका, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मबीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेडी ने गांव खेडी रामनगर में नर्सिंग कॉलेज ब्लॉक थानेसर के लिए एमईआर विभाग की  40 करोड़,गांव नीमवाला में 220 केवी सब-स्टेशन के लिए पॉवर विभाग की 36.50 करोड़, गांव बसंतपुर में आईटीआई की निर्माण के लिए इन्डस्ट्रिीयल ट्रेनिंग विभाग को 11.10 करोड़, लिंक रोड़ दीवाना से जीत नगर में मारकंडा नदी के ऊपर से एचएल ब्रिज जोकि 3 स्पान 21.75 मीटर की निर्माण के लिए पीडब्लयूडी विभाग की 8.50 करोड़, द्रोणाचार्य स्टेडियम में 400 मीटर की 8 लेन सिनथेटिक, एथेलेटिक ट्रैक के निर्माणके लिए स्पोर्ट विभाग की 8 करोड़,भेरियों में गल्र्स कालेज की बिल्डिंग के निर्माण के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की 7.99 करोड़, आरओबी दिल्ली रेलवे लाईन क्रासिंग कुरुक्षेत्र पिहोवा रोड़ पर वनवे रैम्प के निर्माण के लिए पीडब्लयूडी विभाग की 7.36 करोड़, झोरपुर से समालखी तक सडक़ निर्माण के लिए एचएसएएमबी विभाग की 2.55 करोड़ रुपए परियोजनाओं के शिलान्यास होने के साक्षी बने।
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र वासियों को इन परियोजनाओं के लिए शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि सरकार के अथक प्रयासों से रच रहे इतिहास के कारण नई-नई परियोजनाओं से हरियाणा तेज गति के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में 4 हजार 106 करोड़ रुपए की लागत से 211 परियोजनाओं जिनमें 63 परियोजनाओं का उदघाटन और 143 परियोजनाओं  करके प्रदेश सरकार ने इतिहास के पन्नों को स्वर्ण अक्षरों से लिखने का काम किया है। इस प्रदेश के विभिन्न जिलों में 23 बड़ी परियोजनाओं पर 2333 करोड़ रुपए और 188 परियोजनाओं पर 1773 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मजदूर, श्रमिकों व गरीबों के कल्याण के लिए क्रियांवित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ एक छत की नीचे उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके लिए सरल केंद्र व अंत्योदय केंद्र स्थापित किए गए हैं। कॉमन सर्विस सैंटरों के माध्यम से भी गांवों में कुछ सेवाओं का लाभ लोगों को उनके घर-द्वार पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 मार्च को प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना का शुभारंभ किया जाएगा। अभी तक प्रदेश में इस योजना के तहत एक लाख श्रमिकों का पंजीकरण किया जा चुका है। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना भी शुरू की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को 6 हजार रुपये वार्षिक सम्मान राशि दी जाएगी, जिसकी प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है। प्रदेश में सभी परिवारों की परिवार आईडी बनाई जा रही है ताकि सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचे।
राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी व विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से कुरुक्षेत्र जिला विकास की राह पर और तेज गति के साथ आगे बढ़ेगा। इस मौके पर एसडीएम अश्वनी मलिक, एसडीएम संयम गर्ग, डीडीपीओ कपिल शर्मा, एक्सईएन जेपी काम्बोज, एक्सईएन अमित मनौचा, एक्सईएन भूपेन्द्र सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, सुशांत भारती, जिला परिषद की उपाध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप,ब्लॉक समिति थानेसर के चेयरमैन देवीदयाल शर्मा, मार्किट कमेटी थानेसर के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कु, भाजपा के नेता राजेन्द्र बाखली, रामधारी शर्मा, तरूण वडैच, रमेश सुधा, सतीश सिंगला, मुकंद लाल सुधा, बलबीर राणा, पार्षद विशाल शर्मा मनिन्द्र छिंदा, हरदीप सिंह संजू, प्रदीप सैनी, फतेहचंद गांधी, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी,दीपक सिडाना, दरबारा सिंह, गगन कोहली, लालचंद, सुरेश नम्बरदार पृथ्वी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *