Breaking News
Home / Uncategorized / नलवी मंडल में लगाई विकास कार्यों की झड़ी: राज्यमंत्री

नलवी मंडल में लगाई विकास कार्यों की झड़ी: राज्यमंत्री

शाहाबाद मारकंडा,  4 मार्च   : राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने गांव संभालखी में संभालखी से मंसूरपुर पुल, सडक तथा हल्देहडी मद्दीपुर रोड संभालखी सडक का विधिवत शुभारंभ किया। इसके उपरांत राज्यमंत्री ने गांव के मेन चौक में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह इलाके के लोगों की 70 वर्ष पुरानी मांग थी। आज तक किसी ने भी इन कार्यों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। यह पुल व दोनों सडकें गांव संभालखी से जिला अम्बाला के गांवों से जुडेंगी जिससे इलाके के कईं दर्जनों गांवो को लाभ होगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर मैंबर ब्लॉक समिति बलबीर कौर,समाजसेवी व नलवी मंडल के एस.सी.मोर्चा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, सुच्चा सिंह व अवतार सिंह ने स्मृति चिन्ह व शाल के साथ राज्यमंत्री का स्वागत किया तथा गांव के विकास के लिए मांगपत्र राज्यमंत्री को सौंपा। राज्यमंत्री ने शेष बचे सभी कार्य पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अमरजीत सिह संभालखी, कर्णराज तूर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गुरतेज सिंह, जसबीर सिंह, बलदेव सिंह, प्रिंस, राम इंद्र, सरपंच अमित कुमार संभालखी, एस.डी.ओ.अनिल कुमार, मनीष कुमार, सरपंच जंगबीर सिंह मोहनपुर सहित इलाके के गणमान्य उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *