शाहाबाद मारकंडा, 4 मार्च : शनिवार को देर सायं प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नगर के वार्ड नं. 7 में विश्वकर्मा भवन का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर सभा के प्रधान भूपेंद्र सिंह कलसी, उपप्रधान सुमेरचंद धीमान, सचिव संजीव धीमान, रूप चंद धीमान तथा प्रवीण धीमान ने शॉल व स्मृति चिह्न देकर राज्यमंत्री का स्वागत व धन्यवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका प्रधान बलदेवराज चावला ने की। कार्यक्रम में समाजसेवी व प्रदेश स्वच्छता कमेटी के नव नियुक्त निदेशक जोगिंद्र सिंह रत्ता, कर्णराज सिंह तूर तथा प्रीतम सिंह सिंगारी ने भी सम्बोधित किया। राज्यमंत्री ने उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर वर्ग के लोगों की आस्था का मान बढ़ाया है। प्रदेश में गुरुओं तथा शहीदों के नाम से शिक्षा व अन्य संस्थानों का निर्माण करवाया है। भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि को हुनर का अनमोल वरदान किया है, जिसके हम सभी सदैव ऋण रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर में हर समाज की धर्मशाला व भवन के लिए उन्होंने सामथ्र्य से बढक़र अनुदान उपलब्ध करवाया है। राज्यमंत्री ने विश्वकर्मा भवन के लिए 15 लाख का अनुदान उपलब्ध करवाया है। भवन के शेष बचे कार्य की मांग की राज्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को अश्वासन दिया कि अन्य कार्यों को भी पूर्ण करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद गीता रानी, रामकुमार धीमान, मा. सोहन लाल, अशोक धीमान, बलदेवराज धीमान, रामदास धीमान, डॉ. हरीकेश धीमान, पार्षद बलदेव राज सेठी, निटू राणा, रामकरण सैनी यारा, देशराज कश्यप, तेवर खान नहरमाजरा, कृपाल चंद धीमान कल्याणा, गुलजार सिंह रंधावा सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India