Breaking News
Home / Uncategorized / राजनीति के भेदभाव से ऊपर उठकर करवाया समान विकास : बेदी

राजनीति के भेदभाव से ऊपर उठकर करवाया समान विकास : बेदी

शाहाबाद मारकंडा,  4 मार्च   : रविवार को गांव मोहडी में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने 32 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास व उदघाटन किया जिनमें रामदासिया चौपाल व हरिजन चौपाल में बनने वाले हाल कमरे का शिलान्यास तथा सामुदायिक केंद्र,  गलियां व नालियों का उदघाटन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर गांव के सरपंच सुखदीप सिंह ने राज्यमंत्री का स्मृति चिन्ह व शाल के साथ सम्मान किया। सरपंच ने गांव के विकास कार्यो के लिए मांगपत्र राज्यमंत्री को सौंपा। राज्यमंत्री ने एस.सी. मौहल्ले में जलघर लगवाने व शेष बचे सभी कार्य करवाने की घोषणा की। इसके उपरांत राज्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार राजनीति के भेदभाव से ऊपर उठकर पूरे हल्के का समान रूप से विकास करवा रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 70 वर्षों से रूके विकास कार्यो के प्रोजैक्ट पूरा करवा कर नया इतिहास रचा है। कार्यक्रम में सिरसा से आए आदित्य चौटाला ने  हरियाणा सरकार की योजनाएं व राज्यमंत्री की कार्यशैली की जमकर तारीफ की और कहा कि भाजपा के नेतृत्व में हरियाणा नई बुलंदियों को छू रहा है। कार्यक्रम में नलवी मंडल के अध्यक्ष गोपाल राणा तंगौर, भाजपा नेता कर्णराज तूर व गांव के सरपंच सुखदीप सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के युवा नेता एडवोकेट गौरव बेदी, संदीप टिवाना, हिमांशु गौतम पानीपत, मंडलाध्यक्ष विक्रम अटवान, सुखविंद्र गुमटी , नंबरदार सुरेश मोहनपुर, बी.डी.पी.ओ. दीनानाथ शर्मा , एस.डी.ओ. पंचायती राज जिले सिंह, नीरज कांत, एस.सी.पी.ओ. जितेंद्र सिंह, मनोज, महामंत्री रिंकू बैरागी, रामकरण सैनी यारा,गौरव बीबीपुर,बलजीत बिश्रगढ़,शेरजंग, कर्मबीर, पंच सुरेंद्र शर्मा, रीना देवी, सीमा, वीरेंद्र, रणजीत, बलजिंद्र,नंबरदार लाभ सिंह,गुलाब सिंह सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 8 – गांव मोहड़ी में विकास कार्यो का शुभारंभ करते राज्यमंत्री कृष्ण बेदी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *