कुरुक्षेत्र 6 मार्च उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि 8 वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को विभिन्न राज्यों में प्राकृतिक, रसायन, जैविक, नाभकिय एवं मानव निर्मित आपदाओं में राहत व बचाव कार्य करने का दायित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने हेतु जिले के सम्भावित एवं प्रभावित इलाकों की जानकारी का होना आवश्यक है, इसी उदेश्य की पूर्ति के लिए जिले में 11 मार्च से 26 मार्च तक परिचय कार्यक्रमों को संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बुधवार को विशेष बातचीत करते हुए बताया कि 8वीं वाहिनी एनडीआरएफ के 8 से 10 सदस्यों की एक टीम जिले में परिचय कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में जिले के सम्भावित आपदा का विवरण, जिले में आपदा का इतिहास, प्रभावित इलाके की जानकारी, जिले में उपलब्ध आपदा प्रबंधन उपकरणों की सूचि, जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के पद, नाम व दूरभाष नम्बर, गैर सरकारी संगठनों के नाम, संचार व्यवस्था, यातायात के संसाधन, एमएएच/पीएसयू यूनिटस व इन में प्रयोग में लाए जा रहे खतरनाक पदार्थो के नाम व मात्रा, हैलिपैड की विस्तृत जानकारी, जिले में सेना, अर्धसैनिक बलों की तैनाती का विवरण आदि के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की जाएगी, जो भविष्य में किसी भी आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया करने व आपदा से होने वाले नुकसान को कम से कम करने में बहुत उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ की टीम द्वारा विभिन्न संस्थानों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों आदि में जागरुकता फैलाने के उदेश्य से जन जागरण अभियान भी चलाए जाएंगे।
किन-किन जगहों पर होगा कार्यक्रमों का आयोजन
उपायुक्त ने कहा कि इस टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 11 मार्च को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 12 मार्च को सुबह 11 बजे भगवान परशुराम कालेज कुरुक्षेत्र में विद्यार्थी व स्कूल स्टाफ, 13 मार्च को सायं 3 बजे सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र में मेडिकल स्टाफ, 14 मार्च को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर बीडीपीओ कार्यालय थानेसर में सरपंचों, पंचों व नम्बरदारों, 15 मार्च को सुबह 11 बजे पुलिस लाईन कुरुक्षेत्र में पुलिस स्टाफ, 18 मार्च को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर बीडीपीओ कार्यालय शाहबाद में सरपंचों, पंचों व नम्बरदारों, 19 मार्च को सुबह 11 बजे श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कालेज कुरुक्षेत्र में विद्यार्थियों व स्टाफ, 20 मार्च को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर बीडीपीओ कार्यालय पिहोवा में सरपंचों, पंचों व नम्बरदारों, 22 मार्च को सुबह 11 बजे आईटीआई उमरी कुरुक्षेत्र में विद्यार्थिर्यो व स्टाफ, 25 मार्च को सुबह 11 बजे पंचायत भवन कुरुक्षेत्र में आंगनवाड़ी वर्कर व 26 मार्च को सुबह 11 बजे पटवार भवन कुरुक्षेत्र में थानेसर के सभी पटवारियों के एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Post Now India Post Now India
