कुरुक्षेत्र 6मार्च।जिलाधीश एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि सीबीएससी बोर्ड दिल्ली द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 4 अप्रैल 2019 तक किया जाएगा। इन परीक्षाओं को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए व कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए गए है।
जिलाधीश ने जारी आदेशों में कहा है कि परीक्षा केन्द्रों की 200मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाईल फोन ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी और परीक्षा केन्द्रों की 200मीटर की परिधि में दुकानदारों को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक फोटोस्टेट की मशीनों को बंद रखने के आदेश भी दिए गए है। इन परीक्षाओं को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के लिए धारा 144 लगाने के आदेश दिए है। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Post Now India Post Now India
