कुरुक्षेत्र 6 मार्च। एक पर्यटक एक पेड के तहत एचईएस संस्था ने लघु सचिवालय के परिसर में पौधा रोपण अभियान की शुरूआत की और 120 से ज्यादा विभिन्न किस्मों के पौधे लगाएं। इस पौधा रोपण अभियान में होटल मैनेजमेंट संस्थान कुरुक्षेत्र में कम्बोडियां के 15 सदस्यी शिष्टïमंडल ने भी भाग लिया।
बुधवार को हरियाणा पर्यावरण सोसायटी (एच.ई.एस.) के अध्यक्ष च्ग्रीनमैनज् प्रो.एस.एस. सैनी ने बताया कि यह शिष्टïामंडल भारत में 1 माह पहले पर्यटन विषय पर शैक्षण्कि उद्ïदेश्य से आया हुआ है जो कि मैनेजमैन्ट कॉलेज की प्रिंसीपल भानू विज राहुल भारती, संजीव कुमार की देख-रेख में भारत सरकार द्वारा प्रयोजित पर्यटन विषय पर शिक्षा ग्रहण कर रहा है। प्रान्त संयोजक राहुल भारती व कोआडिनेटर प्रोफेसर हरि सिंह सैनी ने बताया कि उनकी संस्था ने कुरूक्षेत्र में एक टुरिस्ट एक पेड़ द्वारा आयोजित किया गया। आज पिलखन व तथा मौलखी के छायादार व बोटलपान के आइनामैन्टल पौधे लगाये गये। उन्होंने बताया कि संस्था ने पिछले चार दिनों में ब्रहम सरोवर व लघु सचिवालय परिसरों में 120 पौधे लगाकर उनको लोहे के जंगलों से सुरक्षा प्रदान की।
जिला प्रशासन की ओर से जिला राजस्व अधिकारी डा. चान्दीराम द्वारा शिष्टïामंडल का लघु सचिवालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। इसके उपरान्त पौधारोपण किया गया जिस में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी,एडीसी पार्थ गुप्ता आदि अधिकारियों ने भी पौधे लगाएं।
Post Now India Post Now India
