Breaking News
Home / Events / उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने संदेश बेटी का नामक पुस्तक का किया विमोचन

उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने संदेश बेटी का नामक पुस्तक का किया विमोचन

कुरुक्षेत्र 7 मार्च। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में पिहोवा के भैरियां के राजकीय कालेज में अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर डा. उर्मिला सांगवान द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं तथा लिंगानुपात में समानता लाने, बालिकाओं को संरक्षण देने एवं शिक्षा के माध्यम से सशक्त करने की दिशा में लिखी गई संदेश बेटी का नामक पुस्तक का विमोचन किया। उपायुक्त ने कहा कि आज के समय में बेटा-बेटी समान है तथा बेटियां विभिन्न प्रतिस्र्पधाओं में उत्कृष्टï स्थान पाकर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने प्रोफेसर डा. उर्मिलाा सांगवान को पुस्तक लिखने पर बधाई दी तथा कहा कि जागरूकता के उद्देश्य से इस विषय पर जो वीडियों बनाया है वह काफी सरहानीय है तथा यह गीत व पुस्तक लोगों में जागरूकता लाने का कार्य करेगा।

इस मौके पर डा. उर्मिला सांगवान ने कहा कि इस पुस्तक में कुल 61 गीत है तथा यह पुस्तक हरियाणा साहित्य एकादमी द्वारा अनुमोदित की गई है। इस पुस्तक में जो गीत लिखे है, उन गीतों का हम वीडियों भी बनाएंगे तथा आम जनता को उन गीतों के माध्यम से जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणवी भाषा में गाए जाने वाले यह गीत ना केवल जनमानस की मानसिकता को बदलने का सामर्थय रखते है बल्कि महिलाओं पर होने वाले अत्यचारों पर अंकुश लगाने की ताकत भी रखते है। बेटियां इससे प्रेरणा पाकर सहास और दृढ़ता के साथ आगे कदम बढ़ाएंगी। इस मौके पर एडीसी पार्थ गुप्ता, डीपीओ डब्लयूसीडी नीना कपूर, सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह, उप सिविल सर्जन डा. आरके सहाय सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *