कुरुक्षेत्र 7 मार्च। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला पुस्तकालय को
डिजीटल पुस्तकालय के रूप में बनाने के उद्देश्य से जिला पुस्तकालय कमेटी के सदस्यों के साथ एक बैठक की। बैठक में डीसी ने कहा कि जिला पुस्तकालय को डिजीटल पुस्तकालय बनाया जाएगा तथा आधुनिक सुविधाओं से पुस्तकालय को पूरी तरह से लैस किया जाएगा।
डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आधुनिक सुविधाओं के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है, इस राशि से पुस्तकालय में मैगजीन स्टैंड, न्यूज पेपर स्टैंड, रेडियों फ्रिकवेन्सी आईकार्ड, सीसीटीवी कैमरें, मोनिटरिंग सिस्टम तथा पुस्तकालय में रिपेयर व नई चीजें बनाने से सम्बन्धित कार्य किए जाएंगे। डीसी ने यह भी बताया कि अभी तक सीसीटीवी कैमरे का कार्य पूरा हो चुका है तथा जल्द ही शेष बचे कार्य भी पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला पुस्तकालय में बच्चें परीक्षा से सम्बन्धित बेहतर तैयारी कर पाएं तथा नई-नई किताबों के बारें में ज्ञान अर्जित कर सके, इस उद्देश्य से पुस्तकालय में सम्बन्धित कमरा प्रात: 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक खोला जाए ताकि बच्चें सुविधाओं का लाभ उठा सके।
उपायुक्त ने अधिकारियों को कहा कि पुस्तकालय में कम्पयूटर की संख्या बढ़ाई जाए ताकि बच्चें ऑन लाईन परीक्षा से सम्बन्धित और अच्छी तैयारी कर सके तथा उनमें भाग लें सके। पुस्तकालय में मैगजीन बोर्ड व न्यूज पेपर स्टैंड के लिए फर्नीचर से सम्बन्धित फोरेस्ट विभाग से लें तथा पुस्तकालय भवन में रिपेयर से सम्बन्धित जो कार्य होना उसका एस्टीमेट तैयार करें। डीसी ने यह भी कहा कि वरिष्ठï नागरिकों की एक बैठक बुलाएं तथा उनसे भी राय लें कि पुस्तकालय को डिजीटल पुस्तकालय बनाने में और बेहतर क्या कार्य किए जा सकते है।
इस मौके पर एडीसी पार्थ गुप्ता, सीएमजीजीए निकित अग्रवाल, डीआईओ विनोद सिंगला, दयानंद महाविद्यालय की प्राचार्य डा. विजेश्वरी शर्मा, सदस्य सचिव डा.वीपी सिंह, सहायक सदस्य डा. मीनाक्षी, बाबू राम हुड्डा, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India

