कैथल, 10 मार्च: सिविल सर्जन डा. एसके नैन ने जिला में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना अस्पताल से प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 12 मार्च तक चलाया जाएगा, जिसमें 0 से 5 साल के बच्चे को पोलियो रोधक दवाई पिलाई जाएगी। सीएमओ ने अभियान का शुभारंभ बच्चों को अपने हाथो से पोलियो रोधक दो बूंद दवाई पिलाकर किया। उन्होंने आम जन से आह्वान किया कि अपने पांच साल तक के बच्चे को यह दवाई जरूर पिलाएं, ताकि नन्हें-मुन्ने बच्चों को पोलियों जैसी खतरनाक बीमारी होने से बचा सके।
उप सिविल सर्जन डा. नीलम कक्कड़ ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिला कैथल में 616 बुथ लगाकर से 5 वर्ष तक के लगभग एक लाख 22 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अति संवेदनशील क्षेत्र जैसे झुग्गी-झोपड़ी, भट्ठे, निर्माणाधीन भवनों पर बच्चों को दवाई पिलाने के लिए 51 मोबाईल टीमों का गठन किया गया है। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 30 ट्रांजिट टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा 11 व 12 मार्च को घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। वर्ष 2019 में पोलियो अभियान का केवल एक ही राउंड करवाया जा रहा है। इस अवसर पर डा. संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India
