Breaking News
Home / Health / पल्स पोलियो अभियान में जरा सी भी लापरवाही नहीं होगी सहन: फुलिया

पल्स पोलियो अभियान में जरा सी भी लापरवाही नहीं होगी सहन: फुलिया

कुरुक्षेत्र 10 मार्च। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक एक एक बच्चे तो पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लक्ष्य को हासिल करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खूब मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस जिला में तीन दिनों में 1 लाख 582 बच्चों को खुराक पिलाने के लक्ष्य को पूरा करने का काम करना होगा।

उपायुक्त डा. एस एस फुलिया रविवार को कृष्णा नगर गामड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एस एस फुलिया, जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह, उपसिविल सर्जन डा. अनुपंमा सिंह, डा.एनपी सिंह, डा. आर के सहाय, डा. सुदेश सहोता, डब्लयू एच ओ की अधिकारी डा. शिवानी ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर और रिबन काट कर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चिन्हित किए गए संवेदनशील क्षेत्र झुग्गी-झौपंडी, इंटों के भट्टïों सहित अन्य जगहों पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए मोबाईल टीमों को भेजा जाए ताकि एक भी बच्चा खुराक पीने से वंचित ना रहे।

उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष फोकस रखना होगा और इन क्षेत्रों में ई-रिक्शा के माध्यम से मोबाईल टीमों को बच्चों तक भेजकर एक-एक बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक पिलानी होगी और आयुनुसार टीकाकरण के लक्ष्य को भी पूरा करना होगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेदिक विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करना सुनिश्चित करेंगे। सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि 10 से 12 मार्च तक चलने वाले 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान और नियमित टीकाकरण अभियान के तहत इस जिले में 1 लाख 582 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 645 बूथ बनाए गए है, 41 राहगिरी टीम, 48 मोबाईल टीमे, 2058 टीकाकरण टीमे और 104 सुपरवाईजर को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. एनपी सिंह, डा. आरके सहाय, डा. नीलम अरोड़ा, डा. प्रदीप कुमार, डा. श्रीनिवासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *