Breaking News
Home / Uncategorized / क्षेत्रिय अमले को दिए संगीत और धुनों के टिप्स

क्षेत्रिय अमले को दिए संगीत और धुनों के टिप्स

कुरुक्षेत्र 12 मार्च सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से मैक में चल रही 3 दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन क्षेत्रिय अमले को विषय विशेषज्ञों द्वारा संगीत और धुनों के टिप्स दिए गए। मंगलवार को हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष संजय बसीन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय संगीत विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर सुचि स्मिता, सेवा निवृत डीआईपीआरओ देवराज सिरोहीवाल, प्रसिद्घ लोक कलाकार एवं गीतकार मांगे राम, प्रसिद्घ कलाकार प्रेम देहाती व लोक कलाकार बालकिशन जुआ ने कलाकारों को संगीत और धुनों के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर डीआईपीआरओ सुरेश कंवर, एआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, विभाग के डीएसओ गुलाब सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *