13 मार्च, करनाल: लोकसभा आम चुनाव-2019 की घोषणा के बाद करनाल जिला में चुनावी गतिविधियां बढ़ गई है। इसे लेकर स्वीप यानि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी के तहत सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने विधान सभा क्षेत्र नीलोखेड़ी के सभी सरकारी स्कूलों मेें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक-एक अनुरोध पत्र वितरित करके उनके अभिभावकों से चुनाव में मतदान करने का अनुरोध किया जा रहा है।
अनुरोध पत्र में सहायक निर्वाचन अधिकारी की ओर से कहा गया है कि प्रत्येक पात्र मतदाता आगामी चुनाव में अनिवार्य रूप से अपने मतदान का प्रयोग करें क्योंकि लोकतंत्र को बनाएं रखने के लिए ये जरूरी भी है। मतदान इलैक्ट्राॅनिक मशीन से होना है और इस बार वोटिंग मशीन के साथ वीवीपैट भी लगेगी। मतदान के तुरंत बाद वीवीपैट से एक स्लिप निकलेगी इसमें 7 सैंकड़ तक मतदाता अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की पुष्टि को देख सकता है, स्लिप पर उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह भी दिखाई देगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने अनुरोध पत्र में सभी मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष, एंव शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्भिक होकर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कहा है। यह भी कहा गया है कि मतदाता किसी भी प्रलोभन में न आए और अपने विवेक से आगामी 12 मई को होने वाले मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
लोकसभा चुनाव सम्बन्धी स्वीप गतिविधियों को लेकर सिनेमाघरों के मालिकों, मल्टीप्लैक्स मैंनेजरों तथा डीजीएम सिटी केबल की ली बैठक
दूसरी ओर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने स्वीप गतिविधियों के प्रचार-प्रसार को लेकर करनाल के सिनेमाघर व केवल नेटवर्क आॅपरेटरों की एक बैठक आयोजित कर उन्हें स्वीप गतिविधियों के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने को कहा है। बैठक में बताया गया कि केबल नेटवर्क ओर मल्टीप्लैक्स में एक-एक वीडियों उललब्ध करवाई जाएगी जो जनता की जागरूकता के लिए जनहित में मतदान तक नियमित प्रदर्शित की जानी है।
Post Now India Post Now India