Breaking News
Home / Uncategorized / कुरुक्षेत्र डाक पोस्ट फोरम की त्रैमासिक बैठक आयोजित

कुरुक्षेत्र डाक पोस्ट फोरम की त्रैमासिक बैठक आयोजित

कुरुक्षेत्र, 15 मार्च। कुरुक्षेत्र डाक पोस्ट फोरम की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित मुख्य डाकघर परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक में डाकपाल सुरेन्द्र कौशिक, स्पीडपोस्ट मैनेजर मेहरचंद, हैड क्लर्क मंगल सिंह सहित फोरम के सदस्यों जे.के. डडवाल, गुलशन ग्रोवर, डॉ. राजेश वधवा, अजय शर्मा, दर्शन पाहवा, पे्रम मदान ने भी भाग लिया। बैठक में डाकघर की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने हेतु प्रशासन का सहयोग लेने और अग्रिम कार्रवाई करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अवितरित डाक, पेमेंट बैंक, सेविंग खातों को लेकर भी चर्चा की गई। डाक पाल सुरेन्द्र कौशिक ने बताया कि डाकघर में काफी संख्या में ऐसी डाक आती हैं, जिस पर पे्रषक का नाम अंकित न होने और पे्रषित किए जाने वाला पता भी अधूरा होने की स्थिति में डाक अवितरित रह जाती है। ऐसी डाक को सही पते पर पहुंचाने को लेकर मंथन किया गया। बैठक में डाकघर द्वारा चलाए जा रहे पेयमेंट बैंक और सेविंग खातों के उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ाने और नियमित उपभोक्ताओं को डाकघर से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु चर्चा की गई।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *